Find All types of Authentic Islamic Posts in English, Roman Urdu, Urdu and Hindi related to Quran, Namaz, Hadeeth, Ramzan, Haz, Zakat, Tauhid, Iman, Shirk, Islah-U-Nisa, Daily Hadith, Hayat-E-Sahaba and Islamic quotes.

O 6 amal jiske Bare me Nabi Ne Jannat Ki Guaranty hme Di.

Jannat ki Guaranty jiske Ander Ya 6 amal payi jayenge.

नबी करीम सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम का इरशादे गिरामी है:
{إضمنوا لي ستا من أنفسكم أضمن لكم الجنة: اصدقوا إذا حدثتم، وأوفوا إذا وعدتم، وأدوا إذا ائتمنتم، واحفظوا فروجكم، وغضوا أبصاركم، وكفوا أيديكم}
(مسند أحمد: 22757) (السلسلة الصحيحة:1470)
"तुम लोग अपनी तरफ़ से मुझे छह (6) चीजों की गारंटी दो मैं तुम्हें जन्नत की गारंटी देता हूं:
1- जब बात करो तो सच बोलो।
2- जब वादा करो तो पूरा करो।
3- जब तुम्हारे पास अमानत रखी जाए तो अदा करो।
4- अपनी शर्मगाहों की हिफ़ाज़त करो।
5- अपनी निगाहें नीची रखें।
6- अपने हाथों को रोके रखो।"
इस फ़ज़ीलत का हक़दार वह मुसलमान होगा जिसका ख़ात्मा तौहीद पर होगा, रहा वह शख्स कि जिसका ख़ात्मा शिर्क पर होगा तो वह इस फ़ज़ीलत से महरूम रहेगा, क्योंकि नबी करीम सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम का फ़रमान है:
{من مات لا يشرك بالله شيئا دخل الجنة ومن مات يشرك بالله شيئا دخل النار} (صحيح مسلم:93)
"जिसकी इस हाल में मौत हुई कि वह अल्लाह के साथ कुछ भी शिर्क नहीं करता था तो वह जन्नत में दाख़िल होगा, और जिसकी इस हाल में मौत हुई कि वह अल्लाह के साथ कुछ भी शिर्क करता था तो वह जहन्नम में दाख़िल होगा।"
आप का भाई:  इफ्तिख़ार आलम मदनी
इसलामिक गाइडेंस सेन्टर  जुबैल सऊदी अरब

Share:

No comments:

Post a Comment

Translate

youtube

Recent Posts

Labels

Blog Archive

Please share these articles for Sadqa E Jaria
Jazak Allah Shukran

POPULAR POSTS