Find All types of Authentic Islamic Posts in English, Roman Urdu, Urdu and Hindi related to Quran, Namaz, Hadeeth, Ramzan, Haz, Zakat, Tauhid, Iman, Shirk, Islah-U-Nisa, Daily Hadith, Hayat-E-Sahaba and Islamic quotes.

Showing posts with label Shauhar-Biwi. Show all posts
Showing posts with label Shauhar-Biwi. Show all posts

Miya Biwi Ke Rishte Me Social Media Ban Raha Diwaar.

 जब सोशल मीडिया रिश्तों में दूरी पैदा कर दे.

Why Women Drift Away from Husbands Due to Social Media?
Digital Distractions and Emotional Distance in Marriage.
Women ignoring husband because of social media.
How Online Influence Weakens Marital Bonds.
Emotional distance in marriage social media.
Social media addiction and family life.
Wife distant due to social media.
औरत सोशल मीडिया से मुताशिर हो कर अपने शौहर से दूर हो रही है. क्या आपने कभी सोचा?
वक़्त की सबसे बड़ी हकीकत – सोशल मीडिया मोहब्बत को कमज़ोर कर रहा है…
#सोशल_मीडिया_की_हकीक़त #औरत_और_शौहर #शुक्रगुज़ारी_की_ताक़त #रिश्तों_की_इस्लाह #ख़ानदान_ज़िंदगी #मोहब्बत_की_हकीक़त #उर्दू_शायरी #ज़िंदगी_के_सबक #ट्रेंडिंग_उर्दू #फ़ैमिली_लाइफ #इस्लामी_इस्लाह
सोशल मीडिया का असर: औरत अपने शौहर से क्यों दूर हो रही है?
आज की खवातीन सोशल मीडिया की चमक-दमक से इतनी मुताशिर हो चुकी है कि उनका दिल अब अपने शौहर की मोहब्बत में पहले जैसा सुकून नहीं ढूंढता। लाइक्स और फॉलोअर्स की दुनिया ने रिश्तों की गर्माहट को ठंडा कर दिया है। ये हकीकत सिर्फ एक घर की नहीं, बल्कि आज के दौर का सबसे बड़ा इम्तिहान है – जब वर्चुअल दुनिया असली मोहब्बत पर भारी पड़ने लगे।

आज की दुनिया में औरत के पास हर चीज़ मौजूद है—घर की आसिश, शौहर की मोहब्बत, बच्चों की हंसी, और वो सहुलियते जो कल की नस्लों ने ख्वाब भी न देखे थे। फिर भी दिल में एक ख़ला क्यों महसूस होता है?
 क्यों वो ख़ुशी की तलाश में सोशल मीडिया की चमक दमक की तरफ़ लपकती है? 
ये सवाल हर घर की दीवारों में गूंज रहा है, और जवाब छुपा है स्क्रीन की रौशनियों के पीछे।  

 सोशल मीडिया के ख़्वाब: हकीक़त से दूर की कहानियां

सोशल मीडिया एक जादुई दुनिया है जहां हर तस्वीर कामिल लगती है। हर जोड़ा हंसता मुस्कुराता दिखाई देता है, लग्ज़री कारों में घूमता है, और तोहफ़ों का पहाड़ मिलता है। औरत देखती है तो सोचती है, "मेरा शौहर तो ऐसा क्यों नहीं?" वो भूल जाती है कि ये सब कैमरे का खेल है—एक लम्हे की चमक, जो असल ज़िंदगी की जद्दोजहद को छुपा लेता है।  

हकीक़त में मोहब्बत लाइक्स और कमेंट्स से नहीं, दिल के एहसासात से बनती है। आपका शौहर जो रोज़ सुबह उठता है, घर की ज़िम्मेदारी उठाता है, आपकी मुस्कुराहट के लिए मेहनत करता है—वो आपकी सबसे बड़ी नेमत है। लेकिन सोशल मीडिया के झूठे ख़्वाबों ने उसे इम्तिहान बना दिया है।  

 शुक्र छोड़ने का नतीजा: रिश्ते की कमज़ोरी

जब औरत शुक्र की जगह़ तक़ाबुल ले आती है, तो रिश्ता कमज़ोर पड़ने लगता है। हर दिन नई शिकायत—"ये तो ऐसा नहीं करता, वो तो ऐसा करता है!" मांगें बढ़ती जाती हैं, मोहब्बत बोझ बन जाती है। शौहर सोचता है, "मैं तो ख़ुशी के लिए जीता हूं, फिर ये इम्तिहान क्यों?"  

याद रखें, अल्लाह ने हमें शुक्रगुज़ारी सिखाई है। क़ुरान में है कि शुक्र करने वालों के लिए नेमतें बढ़ाई जाती हैं। सोशल मीडिया का जोड़ा शायद कैमरे के सामने खुश हो, मगर पीछे रो रहा हो। आपका घर, आपका शौहर—ये अल्लाह की दी हुई हकीक़त है, इसे शुक्र से संवारें।  

असली मोहब्बत का राज़: इज़्ज़त और नरमी.

इस्लाह की बात करें तो औरत जब अपने शौहर का इज़्ज़त करे,उसकी मेहनत को सराहे, तो घर जन्नत बन जाता है। सोशल मीडिया को देखें मगर उस पर न जिएं। अपनी ज़िंदगी को अपनी आंखों से देखें—वो छोटे लम्हे जहां शौहर थका घर आता है और आपकी एक मुस्कुराहट से सुकून पा लेता है।  

ज़िंदगी तब हसिन हो जाती है जब तक़ाबुल ख़त्म हो और शुक्र शुरू हो। शौहर से मोहब्बत करें, उसे अपना हीरो बनाएं। देखें कैसे वो और भी मेहनत करेगा, घर की फ़िज़ा बदल जाएगी, और रिश्ता मज़बूत हो जाएगा। औरत बदले तो सब बदल जाता है.
 आज से तबदीली का एहद: घर को जन्नत बनाएं

आइए, आज से शुक्र का अहद करें। सोशल मीडिया को वक़्त दें मगर हकीक़त को तरजीह दें। शौहर को बताएं कि वो आपकी दुनिया है। छोटी छोटी खुशिया मनाएं, नरमी से बात करें। फिर देखें अल्लाह कैसे बरकत देगा। ये न सिर्फ़ रिश्ता बचाएगा बल्कि आपका दिल भी सुकून पाएगा।  
Share:

Feminism vs Mother Rights: Maa Ke Huqooq Aur Womens Right.

Mother’s Rights: The Forgotten Chapter of Women’s Rights.

Mother is also a woman, yet her rights are rarely discussed under "women’s rights." Feminism often highlights wives’ rights but ignores mothers, leaving a gap in justice. Real empowerment means recognizing and protecting mothers’ dignity first.
लिबरलिज़म का पाखंड: माँ के हक़ूक़ कुचलकर ख़ानदान को उजाड़ने की साज़िश!
 #माँ_के_हक़ूक़ #लिबरल_साज़िश #बीवी_हक़ूक़_पाखंड #ख़ानदानी_नज़म #डिप्रेशन_अकेलापन #मगरिब_की_तबाही #लिबरल_दोहरी_सोच #औरत_के_असली_हक़ #फ़ैशन_फैलाव
माँ_के_हक़ूक़ #लिबरल_साज़िश #बीवी_हक़ूक़_पाखंड #ख़ानदानी_नज़म #फ़ैमिनिज़म_ख़तरा #डिप्रेशन_अकेलापन #मगरिब_की_तबाही #लिबरल_दोहरी_सोच #औरत_के_असली_हक़ #फ़ैशन_फैलाव
Liberalism and Womens Right.
माँ की क़द्र करना ही असली औरत की इज़्ज़त है।
माँ भी तो औरत है, उसके हक़ को कौन पहचानेगा?
बीवी के हक़ पर बहस होती है, माँ के हक़ पर ख़ामोशी क्यों?
फ़ेमिनिज़्म अगर हक़ की बात है, तो माँ का हक़ सबसे बड़ा है।
माँ के हक़ को नज़रअंदाज़ करना, औरत के हक़ को अधूरा करना है।

माँ भी औरत है, फिर उसके हक़़ क्यों भुलाए जाते हैं? 
लिबरल्स की साज़िश से ख़ानदान उजड़ रहे, मगरिब की तरह! #लिबरल_पाखंड #मगरिब_की_हक़ीक़त

 माँ भी तो औरत है: लिबरल्स के पाखंड में भुलाई गई हक़ीक़त

अल्लाह ने माँ के पैरो के निचे जन्नत रखा, लेकिन लिबरलिज़म के नशे में चूर ये नादान लोग माँ को भुला देते हैं। माँ भी तो "औरत" है, लेकिन उसके तहफ़्फ़ुज़ के लिए न क़ानून बनते हैं, न "वूमेन राइट्स" के बहाने उसकी बात को शामिल किया जाता। बस चिल्लाते हैं बीवी के हक़ूक़! ये दोहरी सोच क्यों? 
अरे भाइयो, फ़ैमिनिज़म का असल चेहरा ये है कि ये बीवी को शौहर से बाग़ी बनाकर ख़ानदानी निज़ाम को चूर-चूर कर देना चाहता है। माँ के हक़ूक़ की बात करो तो उनका मक़सद नाकाम हो जाता। ये साज़िशन का ख़ूबसूरत जाल है, जो नज़ाक़त से बुनते हैं!

 साज़िश का तरीक़ा-ए-कार: बीवी को हथियार बनाकर ख़ानदान तोड़ना

देखिए कैसे काम करती है ये साज़िश! 
लिबरल्स मीडिया, फ़िल्मों और सोशियल मीडिया से बीवी को भड़काते हैं – "तुम्हें आज़ादी चाहिए, शौहर तुम्हारा दुश्मन है!" क़ानून बनवाते हैं तलाक़ आसान करने के, हक़ूक़ सिर्फ़ बीवी के। नतीजा?
 घर उजड़ते हैं, बच्चे यतिम हो जाते। माँ-बाप की इज़्ज़त कुचली जाती, क्योंकि माँ के हक़ूक़ उठाने से बीवी बाग़ी न होगी। ये चालाक़ी से फैलाई जाती फ़ैशन है – अख्लाकियात का ज़वाल "महिलाओं की आज़ादी" का नाम देकर। समाज में बहयाई फैलती, रिश्ते कटते, और ख़ानदान का पुराना नज़म तबाह हो जाता। अल्लाह न करे, ये हमारे यहाँ भी घुस आया!

मगरिब की करारी मिशाल: लिबरलिज़म ने ख़ानदान उजाड़ दिए.

अब मगरिब की तरफ़ नज़र डालिए, जहाँ ये साज़िश कामयाब हो चुकी। अमेरिका, ब्रिटेन, फ़्रांस में तलाक़ की दर 50% से ज़्यादा! एक् तरफा कनुन और हक अंजाम...  मर्द डिप्रेशन के मरीज़, खुद्कुशि, औरतें अकेली। 
वहाँ के लोग किस बीमारी के शिकार? डिप्रेशन, एंग्ज़ायटी, सूइसाइड रेट आसमान छू रहे।
 स्टैटिस्टिक्स चीख़-चीख़कर बताते हैं: 40% बच्चे बिना बाप के पलते, माँ-बाप अकेले मरते। लिबरल्स ने फ़ैशन फैलाया, हम जिंसियत को आज़ादी कहा, नतीजा समाज बीमार। वहाँ के नवजवान नफ़्सियाती मरीज़, ड्रग्स के शिकार, अकेलापन उनकी ज़िंदगी का हिस्सा।

 डिप्रेशन, अकेलापन और नफ़्सियाती बीमारियाँ: लिबरल्स का फैलाया ज़हर

आज का दौर देखिए – डर, डिप्रेशन, अकेलापन हर तरफ़। 
लिबरल्स की साज़िश से ख़ानदान टूटे तो इंसान अकेला पड़ जाता। बच्चे स्कूलों में डिप्रेशन के मरीज़, बूढ़े अकेले मरते। मगरिब में 1 में से 5 लोग एंटी-डिप्रेसेंट्स खाते। भारत में भी घुस रहा ये – तलाक़ बढ़े, घर उजड़े। ये फ़ैशन का ज़हर है, जो नैतिक बर्बादी लाता। लिबरल्स चिल्लाते "औरत के हक़!", लेकिन माँ को भुलाते। उनका गंदा नज़रिया उजागर हो गया.

 माँ के हक़ूक़ उठाओ, साज़िश नाकाम करो
 माँ के हक़ूक़ को वूमेन राइट्स में शामिल करो, ख़ानदानी नज़म को मज़बूत करो। लिबरल्स का पाखंड बेनक़ाब हो चुका। मगरिब की तबाही हमारे लिये सबक है। नैतिकता बचाओ, फ़ैशन से दूर रहो। अल्लाह हमारे घरों को सलामत रखे!
Share:

Dastak Dena Mard Ki Fitrat Aur Darwaza Nahi Kholna Aurat Ka Husn.

Modesty: Empowering Muslim Women with Haya & Rida‑e‑Iffat.

A voice of dignity, a call of modesty — Binte Hawwa rising with Haya & Rida‑e‑Iffat.
Celebrating the Strength and Grace of Binte Hawwa: Modesty, Faith & Empowerment.
दस्तक देना मर्द की फितरत है और दरवाज़ा न खोलना औरत का हुस्न...
दस्तक, हया और रिदा-ए-इफ़्फ़त: बिन्ते हव्वा के नाम एक पैग़ाम.
 क्यों हर दस्तक पर दिल का दरवाज़ा खोलना नादानी है?
#BinteHawwa #Haya #Niswaniyat #UrduAdab #IslamicValues #Dastak
दस्तक, दिल और दर-ए-हया: औरत के वक़ार की एक दास्तान.
एक औरत की सबसे बड़ी खूबसूरती उसकी हया है। हया सिर्फ लिबास का नाम नहीं, बल्कि सोच की पाकीज़गी और लहजे की नफ़ासत का नाम है। जब एक बेटी अपने वक़ार की हिफाज़त के लिए अजनबियों से फासला रखती है, तो वो महज़ एक इंसान नहीं रहती, बल्कि 'मुकद्दस रिदा' में लिपटी एक हकीकत बन जाती है।
फितरत का दस्तूर है कि तलाश मर्द की जानिब से होती है और 'इस्तग़ना' (बेपरवाही) औरत का ज़ेवर है। दस्तक देना मर्द की जबिल्लत (Nature) हो सकती है, वो हर दर पर सदा देता है, मगर उस हर दस्तक पर दिल के दरवाज़े न खोलना ही औरत की असल नज़ाकत है। औरत का हुस्न उसकी दस्तयाबी (Availability) में नहीं, बल्कि उसकी 'ना-याबी' (Rareness) में है।

मर्द की फितरत और औरत का तग़ाफ़ुल: एक जमालियाती तवाज़ुन.
कहा जाता है कि दस्तक देना मर्द की फ़ितरत है, वह हर दर-ए-ना-आशना (अनजान दरवाज़े) पर सदा देता है, मगर उस दस्तक पर बे-ताब होकर दर-ए-दिल वा (खोलना) न करना ही औरत का असल हुस्न है। शराफ़त का तक़ाज़ा है कि अपने दिल, दिमाग़ और जज़्बात की देहलीज़ को हर राह चलती सदा के लिए वक़्फ़ न किया जाए। यह दरवाज़ा सिर्फ़ उस 'शारिक-ए-सफ़र' के लिए खुलना चाहिए जो तक़द्दुस-ए-निकाह के साथ आपकी ज़िंदगी के आंगन में क़दम रखे।

हया से सुर्ख़ हो जाना भी क्या कमाल का हुस्न है,
बिना ज़ेवर के भी औरत बे-मिसाल लगती है।

अजनबियत के साए और ज़हनी सुकून का हिसार.
किसी अजनबी को अपने क़ीमती लम्हात और ज़ाती ज़िंदगी में दख़ल-अंदाज़ी का मौक़ा देना गोया खुद को ज़हनी कर्ब  की नज़्र करना है। याद रखिए, जो हाथ आज सताइश के फूल बरसा रहे हैं, वही कल आपके किरदार पर उंगलि उठाने में देर नहीं करेंगे। अपनी गुफ़्तगू और मेल-जोल में एक मोतबर फासला बरक़रार रखिए; यही वह हिजाब है जो आपकी रूह को भी महफ़ूज़ रखता है और सुकून-ए-क़ल्ब का ज़ामिन भी है।

निसवानियत का एहतराम और हलाल की मंज़िल.
जो मर्द आपको अपनी 'इज़्ज़त' तसव्वुर करता है, वो आपको सड़कों पर रुस्वा नहीं करेगा, बल्कि निकाह के पाकीज़ा रिश्ते के ज़रिए आपको अपने घर की मल्लिका बनाएगा। याद रखिए, जो दस्तक हराम रास्ते से आए, वो सिर्फ तबाही का पैगाम लाती है। औरत की नज़ाकत का तकाज़ा है कि वो अपनी कीमती मोहब्बत को सिर्फ उस 'शहसवार' के लिए बचाकर रखे जो खुदा को गवाह बनाकर उसका हाथ थामे।

मोहब्बत की मेराज: हवस से निकाह तक का सफ़र.

किसी की शख्सियत से मुतास्सिर होना फ़ितरी अमर है, मगर इस जज़्बे को गुनाह के शोला में झोंकना अपनी तौहीन है। अगर दिल की गहराइयों में कोई सितारा रौशन हो, तो उसे निकाह के पाकीज़ा रिश्ते की चांदनी से मुनव्वर करें। अगर मुआशरति दीवारें हायल हों और मंज़िल का हुसूल नामुमकिन नज़र आए, तो मसलहत इसी में है कि इस अफसाने को वहीं तमाम कर दिया जाए।

वो मोहब्बत जो निकाह के रास्ते से न आए,
वो महज़ नफ़्स की लज़्ज़त और रूह की तबाही है।

हवस और मुहब्बत का बारीक फ़र्क़.
मर्द जिस औरत को सच्चे दिल से अपनी इज़्ज़त मानता है, वह उसे ज़माने की आलूदा (गंदी) नज़रों से महफुज कर, अपनी इज़्ज़त बनाकर रखता है। जो मर्द आपकी नुमाइश चाहे, जो आपके ज़ीनत को नामेहरमों के सामने पेश करने पर खुश हो, याकिन जानिये कि उसके दिल में आपके लिए इज़्ज़त नहीं बल्कि महज़ मतलब और लज़्ज़त-ए-नज़र की प्यास है।

 रिदा-ए-हया ही औरत का असली ताज है,
इसी के दम से क़ायनात में उसका राज है।

नामेहरम की रफ़ाक़त: एक खुशनुमा फ़रेब.
मेरी प्यारी बहनों! यह एक तल्ख़ हक़ीक़त है कि नामेहरम मर्द न कभी सच्चा दोस्त हो सकता है, न हमदर्द और न ही मुहाफ़िज़। वह मर्द जो आज आपकी ज़ुल्फ़ों के असीर होने का दावा करता है, कल वही आपको 'बद-किरदार' का लक़ब देकर किसी नए शिकार की जुस्तजू में निकल जाएगा। औरत का हकिकि मुहाफ़िज़ उसका शौहर है, जो उसे मुआशरे में एक मोतबर मुक़ाम और अपनी आग़ोश में तहफ़्फ़ुज़ फराहम करता है। 
अपनी नज़ाकत को हया के पर्दे में महफूज़ रखिए, क्योंकि जो कोइ हर किसी के लिए दस्तयाब हो,उसकी अहमियत सामने वाले कि नज़र में कम हो जाती है। अपनी कदर व अहमियत जाने,आप अल्लाह की दी हुई सबसे मुकद्दस अमानत हैं।

आज के दौर में जहाँ नुमाइश को हुस्न कहा जाता है, वहाँ एक बा-हया औरत अपनी सादगी और हया से फरिश्तों को भी रश्क करने पर मजबूर कर देती है। आपका वक़ार इसी में है कि आप हर किसी के लिए दस्तयाब न हों। आपकी खामोशी में एक ऐसी हैबत होनी चाहिए कि कोई भी नामेहरम आपकी तरफ देखने से पहले अपनी नज़रें झुकाने पर मजबूर हो जाए।
हया की सुर्ख़ी ज़ेवर से कहीं ज़्यादा चमकती है,
जो पाकीज़ा हो सूरत, वो दिलों में घर बनाती है।

 इरशाद-ए-रब्बानी और हया की खुशबू.
ख़ालिक़-ए-दो-जहां ने हमें नामुहरम से बात करते हुए लहजे में नज़ाकत और नरमी रखने से मना फ़रमाया है, मुबादा कोई बीमार दिल फ़ितने में पड़ जाए। पाकीज़गी की यह रविश ही वह मेआर है जो हमें आम से ख़ास बनाती है। हराम रिश्तों में आरज़ी लज़्ज़त तो मिल सकती है, मगर वह सुकून और अल्लाह की खुशनुदी कभी हासिल नहीं हो सकती जो हलाल रिश्तों का ख़ासा है।

हया को ढाल बना कर जो घर से निकलती हैं,
  फरिश्ते राहों में उनकी दुआएं पढ़ते हैं।

अल्लाह रब्बुल इज़्ज़त तमाम बेटियों की अस्मत की हिफ़ाज़त फ़रमाए, उन्हें अपने मुक़ाम को पहचानने की तौफीक दे और सिरात-ए-मुस्तक़ीम पर गामज़न रखे। आमीन या रब्बल आलमीन।

Share:

Aaj Kal Shadi Ke liye Rishte Kyu Nahi Aa rahe hai?

Jyada Umar Hone Ke Bad Bhi Shadi Ke Liye Rishte Kyo Nahi Aa rahe hai?

The Hidden Burden of Marriage Dreams.
Why Parents Endure Poverty, but Daughters Can’t Accept a Poor Husband?
Luxury denied to parents becomes a heavy demand at their daughter’s wedding.
In many families, parents spend their entire lives enduring poverty and sacrificing comforts. Yet, when it comes to their daughter’s marriage, society suddenly expects wealth, luxury, and status. The irony is clear: a father’s poverty is tolerated, but a husband’s poverty is seen as unacceptable. This mindset creates pressure, unrealistic expectations, and emotional burdens that weigh heavily on husband.
लडकि को बाप कि ग़रिबि मंजुर लेकिन शौहर कि गरिबि पसंद नहि.
Nikah, Shadi, Islamic marriage system, Muslim society, Islam and Nikah, Nikah,
बेटी को 'लॉटरी का टिकट' समझने वाली बीमार ज़हनियत.
अफ़सोस की बात यह है कि जो ऐशो-आराम और सहूलियतें वालिदैन को अपनी पूरी ज़िंदगी में मयस्सर नहीं होतीं, वे उन तमाम अधूरी हसरतों का बोझ अपनी बेटी के निकाह पर डाल देते हैं। 

रिश्ते क्यों नहीं होते आज कल? समाज की कड़वी हकीकत और हमारी कोताहियाँ?

आज के दौर में निकाह जैसा मुकद्दस रिशता एक रूहानी रिश्ता कम और एक 'बिजनेस स्कीम' ज्यादा नज़र आता है। आज हमारे मुआशरे (समाज) का अलमिया यह है कि हर दूसरी गली और हर रिश्तेदारी में सर की चांदी (सफेद बाल) लिए बेटियां रुख़्सती के इंतज़ार में बैठी हैं। ताज्जुब की बात यह है कि शुरू में जब पैगाम आते हैं, तो वालिदैन और खुद लड़कियां नखरों की ऐसी फेहरिस्त थमा देते हैं कि नेक और शरीफ शख्स का मिलना मुहाल हो जाता है।

शादी नहीं, सौदेबाजी के पांच पैमाने.

आजकल रिश्ते देखते वक्त इंसानियत और अख़्लाक़ के बजाय इन बेबुनियाद मुतालबात (मांगों) पर जोर दिया जाता है:
- अपना ज़ाती (निजि) आलीशान मकान हो।
- दरवाजे पर गाड़ी खड़ी हो।
- माहना आमदनी लाखों में हो। (छह डिजिट)
- देखने मे खुब्सुरत और स्टेटस बडा हो.
- फैमिली छोटी हो ताकि कोई रोक-टोक न हो।

कोई यह नहीं कहता कि हमें बस एक नेक और बा-किरदार इंसान चाहिए। लोग भूल जाते हैं कि रिज़्क़ देने वाली ज़ात अल्लाह की है। अगर लड़के की आमदनी आज के दौर में 20 से 30 हज़ार भी है, तो वह एक बा-इज़्ज़त शख्स है, ज़िंदगि जि सकता है। लेकिन अफसोस! लोग 'खर्चे कैसे पूरे होंगे' का बहाना बनाकर ठुकरा देते हैं।

कच्चे मकान और आसमान छूते नखरे.
 बेटी को 'लॉटरी का टिकट' समझने वाली बीमार ज़हनियत.

मुआशरे में एक निहायत ही अफसोसनाक रुझान पनप रहा है, जहाँ वालिदैन अपनी बेटी के निकाह को एक मुकद्दस रिश्ते के बजाय 'शॉर्टकट कामयाबी' की चाबी समझने लगे हैं। वे तमाम ख्वाब और जरूरतें—जो उन्होंने खुद अपनी पूरी ज़िंदगी में मेहनत न करने या बदकिस्मती की वजह से हासिल नहीं कीं—अब वे उसे दामाद की जायदाद और कमाई से पूरा करना चाहते हैं।
                                                        बेटी की शादी किसी इंसान से नहीं, बल्कि लड़के के बैंक बैलेंस और उसकी प्रॉपर्टी से की जाती है। ऐसा लगता है जैसे लड़की देकर उन्होंने लड़के वालों पर कोई बहुत बड़ा 'एहसान' कर दिया हो, जिसके बदले में वे अब पूरी दुनिया की सुख-सुविधाओं का मुतालबा (डिमांड) रखने का हक पा चुके हैं।

हैरत तो तब होती है जब उन लड़की वालों का अपना हाल यह होता है कि खुद कच्चे या किराये वाले मकानों में रह रहे होते हैं, वालिद की मामूली पेंशन पर गुज़ारा होता है, लेकिन ख्वाब कोठियों के देख रहे होते हैं। जहां दो वक्त की रोटी भी मशक्कत से मयस्सर आती है, लेकिन बेटी पैदा होते ही उनकी आंखों में महल और शहजादों के ख्वाब पलने लगते हैं। ऐसा लगता है मानो उन्होंने बेटी की शादी को गरीबी से निजात पाने का सबसे आसान और 'शॉर्टकट फॉर्मूला' समझ लिया हो।
 फिर जब लाडली बेटी की उम्र 30 साल से तजावुज़ (पार) कर जाती है, तब बेचैनी बढ़ती है। फिर बिचौलियों और जान-पहचान वालों को सुबह-शाम फोन करके कहा जाता है कि 'सिद्दीकी साहब, कोई भी लड़का ढूंढ लें, बहुत मजबूरी है।'

बाप की गुरबत मंजूर, मगर शौहर की तंगी क्यों नहीं?
यह एक अजिब मुनाफिक़त है कि जो लड़की अपने बाप के घर में फटे हाल गुज़ारा कर लेती है, सूखी रोटियां खाकर भी खामोश रहती है, वही लड़की ससुराल कदम रखते ही 'महारानी' बनने के ख्वाब देखने लगती है। उसे अपने बाप की तंगदस्ती और मुफ़लिसी तो नज़र आती है, लेकिन शौहर की मेहनत और उसकी परेशानि दिखाई नहीं देती। अगर शौहर अपने बाप से बेहतर ज़िंदगी भी दे रहा हो, तब भी शिकायतों का अंबार लगा रहता है।

 सवाल यह है कि जिस गुरबत को आपने 20 साल तक मायके में बर्दाश्त किया, उसे शौहर के साथ मिलकर जिने में क्या जिल्लत महसूस होती है? क्या शादि का मतलब "भिखारी से रानी बनने का कोई जादुई करिश्मा" है?

यह कितनी घिनौनी सोच है कि आप खुद तो ज़मीन पर हों, लेकिन दामाद आपको 'आसमान का तारा' चाहिए। आप चाहते हैं कि कोई आए और आपकी बरसों की गुरबत को एक ही रात में सोने-चांदी से बदल दे।
 यह सरासर मुनफ़िक़त और लालच है। शादी को एक 'सौदेबाजी' बनाना बंद करें। जब आप लड़के की आमदनी को तराजू में तौलते हैं, तो आप अपनी बेटी की इज़्ज़त की कीमत लगा रहे होते हैं। एक शरीफ और नेक इंसान की कद्र करने के बजाय उसकी जेब और बैंक बैलेंस देखना इंसानियत की तौहीन है।

यह सोच न सिर्फ घटिया है बल्कि निहायत मुनफ़िकाना भी है। अपनी नाकामियों का मुआवजा दामाद से वसूल करना और बेटी को एक 'सौदे का सामान' बना देना इंसानियत की तौहीन है। जब निकाह की बुनियाद ही लालच और दूसरों के माल पर नज़र रखने पर होगी, तो वहाँ बरकत और मोहब्बत कैसे पैदा हो सकती है? 

वे इंतज़ार करते हैं कि एक बार निकाह हो जाए, फिर वे तमाम ऐश-ओ-इशरत जो उन्हें अब तक मयस्सर न थे, बेटी के वसीले से उनके आंगन में उतर आएंगे। यह सोच कितनी खोखली है कि अपनी उम्र भर की नाकामियों का मुआवज़ा उस लड़के से वसूल किया जाए जो अभी अपनी ज़िंदगी की शुरुआत कर रहा है। 
    हकीकत में, वे बेटी का घर नहीं बसाते, बल्कि अपनी महरूमियों की दुकान सजाते हैं, जहाँ रिश्ता सिर्फ एक ज़रिया होता है उन चीज़ों को पाने का जो उन्हें खुद हासिल न हो सकीं।

यही नहीं जब् सहि वक़्त पर लड्का नहि मिलता है तो, उम्र छुपाने का सिलसिला भी शुरू हो जाता है। याद रखें, शादी की बेहतरीन उम्र 18 से 25 साल है। जब उम्र ढल जाती है, तो इनके अरमानो और शौक़ कि फेहरिश्त छोटे होने लगते है. 
वालिदैन को चाहिए कि वे अपनी बेटी को इज़्ज़त और खुददारी का सबक दें, न कि उसे किसी अमीर घराने में 'वसूली एजेंट' बनाकर भेजें। याद रखें, जो रिश्ता जायदाद को देखकर शुरू होता है, वह अक्सर ज़मीर की नीलामी पर खत्म होता है।

 पैसों की चमक और खोखले रिश्ते.
ज़्यादा पैसे वालों के चक्कर में न पड़ें। अक्सर शादी से पहले जो सब्ज-बाग दिखाए जाते हैं, शादी के बाद वे रेत के महल साबित होते हैं। कई बार तो शादी के फौरन बाद हालात ऐसे बिगड़ते हैं कि रूहानी और माली सुकून दोनों छिन जाते हैं। नेक और मुनासिब जोडा देखें और अल्लाह पर भरोसा करके रिश्ता तय करें।

अफ़सोस का मुक़ाम है कि जो ऐशो-आराम और सहूलियतें वालिदैन को अपनी पूरी ज़िंदगी में मयस्सर नहीं होतीं, वे उन तमाम अधूरी हसरतों का बोझ अपनी बेटी के ससुराल पर डाल देते हैं। उन्हें लगता है कि बेटी की रुख़्सती कोई रिश्ता नहीं, बल्कि वह सुनहरा मौका है जहाँ से उनकी अपनी महरूमियों का मदावा (इलाज) होगा। जो ख्वाब उन्होंने अपनी टूटी छतों के नीचे देखे और जो ज़ायके उन्हें उम्र भर नसीब न हुए, वे उम्मीद लगा बैठते हैं कि दामाद के घर से उन अरमानों की तक्मील (पूरा होना) होगी। 

वालिदैन के लिए एक मुखलिस मशविरा.
तमाम वालिदैन से गुज़ारिश है कि अपनी औलाद पर तरस खाएं। अपनी शुरूआती शादीशुदा ज़िंदगी को याद करें कि आपने कैसे तंगी और कोशिशों से घर बसाया था। जवान बेटी को घर बिठाए रखना और उसे शौहर से दूर रखना बहुत बडि ग़लति है। यह नाम-निहाद 'पढ़े-लिखे' और 'दीनदार' लोग इस गुनाह-ए-अज़ीम से तौबा करें और निकाह को आसान बनाएं ताकि मुआशरा बुराई से बच सके।

तल्ख नसीहत: अपनी चादर देखकर पैर फैलाएं.

 खुदा के लिए अपनी औलाद को यह ज़हरीली तालीम न दें कि उनका शौहर कोई अलादीन का चिराग लेकर आएगा। अपनी बेटियों को सब्र और शुक्र की आदत डालें। यह सोचना कि शादी गरीबी दूर करने की कोई 'स्कीम' है, निहायत ही घटिया सोच है। जिस दिन हम इंसान को उसके अख़्लाक़ से परखना शुरू करेंगे, उस दिन हमारी बेटियां घरों में बूढ़ी नहीं होंगी। 
याद रखें, दिखावे के ये महल मिट्टी के ढेर बन जाते हैं, लेकिन मोहब्बत और वफादारि की बुनियाद पर टिके रिश्ते ता-उम्र चलते हैं। इस दोहरे रवैये से तौबा करें, इससे पहले कि आपकी लालच की भेंट चढ़कर एक और मासूम ज़िंदगी मायके की दहलीज पर दम तोड दे। 

ऐ अल्लाह! उम्मे मुसलिमा पर अपनी रहमतों की बारिश फरमा। उनकी ज़िंदगी को सुकून, बरकत और इमान की रोशनी से भर दे। उनके गुनाहों को माफ़ कर और उन्हें जन्नतुल फ़िरदौस में आला मक़ाम अता कर।
या अल्लाह! तमाम मुस्लिम बेटियों के मसाइल आसान कर दे। जिनके रिश्ते नहीं आते, उनके लिए नेक और अच्छा शरिक ए हयात मुक़र्रर कर। उनकी ज़िंदगी से तंगी, परेशानी और मायूसी दूर कर। उन्हें इज़्ज़त, मोहब्बत और खुशहाल घर का साया नसीब कर। उनकी जायेज़ दुआओं को कबूल कर और उनके दिलों को सब्र व तसल्ली अता कर। आमीन.
Share:

Kya Aapki Beti Bhagwa Love Trap Se Mahfooz Hai?

Bhagwa Love Trap: The Horrifying Truth and a Ruined Life’s Tale.

भगवा Love Trap: A Shocking Truth That Will Leave You Speechless.
Unmasking the Bhagwa Love Trap: Hidden Secrets Revealed.
एक बर्बाद ज़िंदगी की दास्तान – The Dark Side of Bhagwa Love Trap.
From love to destruction – the chilling reality behind the Bhagwa Love Trap.
A ruined life, a shocking truth – the Bhagwa Love Trap exposed.
The dark truth of the Bhagwa Love Trap that no one dares to tell.
Discover the untold story of the Bhagwa Love Trap and its devastating impact.
खौफनाक सच्चाई जो आपकी सोच बदल देगी.
आपकी बेटी हो सकती है अगला निशाना: 'भगवा लव ट्रैप' की खौफनाक सच्चाई और एक बर्बाद जिंदगी की दास्तान.
dark truth of the Bhagwa Love, Bhagwa Love Trap, भगवा Love Trap, खौफनाक सच्चाई
From love to destruction – the chilling reality behind the Bhagwa Love Trap.
आज हम उस कड़वे सच से पर्दा उठा रहे हैं जिसे अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है, लेकिन जब यह आग अपने घर तक पहुंचती है, तब तक बहुत देर हो चुकी होती है।

 क्या आपकी बेटी महफूज है? एक कड़वी हकीकत जो हर मां-बाप की नींद उड़ा देगी!

"मैं मरना चाहती हूं, और मेरी लाश हर मुसलमान लड़की के लिए एक इबरत (सबक) बने," यह अल्फाज किसी फिल्म का डायलॉग नहीं, बल्कि उस दर्दनाक हकीकत का सबूत हैं जिसे आज 'भगवा लव ट्रैप' का नाम दिया जा रहा है। एक ऐसी साजिश जो प्यार के नाम पर शुरू होती है और धर्म परिवर्तन, बर्बादी और जिल्लत पर खत्म होती है।
 'भगवा लव ट्रैप' (B.L.T.): प्यार नहीं, एक सोची-समझी साजिश.

समाज के एक बड़े हिस्से में यह चर्चा आम है कि यह सिर्फ दो लोगों का निजी मामला नहीं है, बल्कि एक "मनसूबा-बंद अमल" (Planned Operation) है। कुछ विशेष समूहों, नेताओ और इदारो की ओर से तैयार की गई साजिश के तहत, हिंदू लड़कों को जानबूझकर मुस्लिम लड़कियों को अपने जाल में फंसाने के लिए तैयार किया जाता है।

यह खेल जज्बात का नहीं, बल्कि 'धर्म परिवर्तन' और 'घर वापसी' के नाम पर एक समुदाय की इज्जत को निशाना बनाने का है।

 यह कैसे काम करता है?
1. पहला कदम: मुस्लिम लड़कियों को टारगेट करना और प्यार का नाटक रचना।
2. दूसरा कदम: शादी का झांसा देकर घर से भगाना और आर्य समाज मंदिर में धर्म परिवर्तन करवाना।
3. तीसरा कदम: इस धर्म परिवर्तन का जश्न मनाना जैसे कोई जंग जीती गई हो।
4. चौथा कदम: लड़की का इस्तेमाल करना और आखिर में उसे बेसहारा छोड़ देना।

 एक पीड़ित की जुबानी: शादी से सड़क तक का सफर

इस वाकया की हकीकत रोंगटे खड़े कर देने वाली है। एक लड़की, जिसे प्यार के सुनहरे सपने दिखाए गए, उसे यह नहीं पता था कि उसकी असलियत आर्य समाज मंदिर के हवन कुंड में जलने वाली है।

उसका धर्म बदला गया, उसे अपने परिवार से तोड़ा गया। लेकिन कहानी यहां खत्म नहीं हुई। जब लड़की के वालिदैन (माता-पिता) ने पुलिस स्टेशन का दरवाजा खटखटाया, तो इंसाफ मिलने के बजाय उन पर ही "जवाबी शिकायत" दर्ज करवा दी गई।

पीड़िता का आरोप है कि जब वह मदद की गुहार लेकर पुलिस के पास गई, तो उसे तसल्लि देने के बजाय, पुलिस ने कथित तौर पर उसके हिंदू पति को ही उसकी "सुरक्षा सुनिश्चित" करने को कह दिया। यानी, शेर के मुंह में दोबारा शिकार को धकेल दिया गया।
आज वह मुस्लिम लड़की, जो कभी अपने घर की रौनक थी, सड़कों पर भीक मांगने को मजबूर है। न वह इधर की रही, न उधर की।

माता-पिता के लिए चेतावनी 
यह सिर्फ एक कहानी नहीं है, यह एक 'पैटर्न' है। अपनी बेटियों की परवरिश में सिर्फ प्यार ही नहीं, बल्कि बेदारि, शव्वुर, दीनि फरायेज़ भी शामिल करें।

बातचित करे: अपनी बेटियों से दोस्ताना ताल्लुक रखें ताकि वह बाहर की दुनिया का हर सच आपको बता सकें।
इस्लामी तरबियत: उन्हें अपने दीन और दुनियावी फरेब का फर्क समझाएं।
सोशल मीडिया पर नजर: देखें कि वह किन लोगों से बात कर रही हैं और उनका दायरा क्या है।
मेरी बहनों, 'प्यार' के नाम पर अपने 'ईमान' का सौदा मत करना!
मेरी अजीज बहनों, आँखें खोलो! आज 'भगवा लव ट्रैप' सिर्फ एक धोखा नहीं, बल्कि हमारी नस्लों को तबाह करने की एक गहरी साजिश है। यह वो शिकारी हैं जो तुम्हें 'प्यार' का सुनहरा ख्वाब दिखाकर असल में 'धर्म परिवर्तन' और जिल्लत की आग में झोंकना चाहते हैं। याद रखना, जो शख्स अपने धर्म का न हुआ, वह तुम्हारा कभी नहीं हो सकता।

होशियार रहना उन 'लिबरल्स' (Liberals) और 'मॉडर्न' बनने का ढोंग करने वालों से, जो तुम्हें पट्टी पढ़ाते हैं कि "इश्क का कोई मजहब नहीं होता" और "अपनी मर्जी से जियो।" यह वो जहरीले दोस्त हैं जो तुम्हें "आजादी" के नाम पर तुम्हारे सुरक्षा कवच (दीन और परिवार) से बाहर निकालते हैं, और जब तुम ठोकर खाकर गिरती हो, तो ये तुम्हारी लाश पर मातम करने भी नहीं आते। अपनी आबरू को सस्ती मत समझो। तुम इस्लाम की शहजादी हो, किसी के धर्मांतरण (Conversion) के जश्न की 'ट्रॉफी' नहीं।
दुनिया के झूठे वादों पर अपने माँ-बाप के सच्चे आँसुओं को मत तोलो। भेड़ियों की इस दुनिया में सिर्फ तुम्हारा परिवार और तुम्हारा दीन ही तुम्हारा असली मुहाफिज है।

 झूठी मोहब्बत का जाल और उसका अंजाम.
आज तुम्हें 'प्यार' के नाम पर जो सुनहरे सपने दिखाए जाते हैं, असल में वह एक हवस/ सियासि जरुरत है। याद रखो, जो शख्स अपने धर्म का सगा नहीं हो सकता, वह तुम्हारा सगा कैसे होगा?

इन साजिशों के तहत, गैर-मुस्लिम लड़के तुम्हें सिर्फ इसलिए अपने जाल में फंसाते हैं ताकि तुम्हारी पहचान मिटा सकें। उनका मकसद तुमसे शादी करना नहीं, बल्कि 'धर्म परिवर्तन' के जरिए एक समुदाय को नीचा दिखाना है।
पहले वो मीठी बातें करेंगे।
 फिर "धर्म कोई दीवार नहीं है" जैसा फलसफा (Philosophy) झाड़ेंगे।
 और आखिर में, जब तुम अपना घर, अपने माँ-बाप और अपना दीन छोड़ दोगी, तो तुम्हें जलील करके सड़क पर छोड़ दिया जाएगा या जला दिया जाएगा।

जिस इस्लाम ने तुम्हें शहज़ादि का दर्जा दिया है, उसे छोड़कर तुम उस जगह जाने की गलती कर रही हो जहां तुम्हें सिर्फ एक "जीत की ट्रॉफी" समझा जाएगा।

मुनाफिक़ीन 'लिबरल्स', 'लेफ्टिस्ट' और 'आजाद ख्याली' का धोखा.

कॉलेज और सोशल मीडिया पर एक और बीमारी फैली है— लिबरल्स (Liberals), लेफ्टिस्ट (Leftists) और 'मॉडर्न' सोच वाले लोग। यह वो लोग हैं जो तुम्हें कहेंगे:
"अरे, प्यार तो अंधा होता है, मजहब मत देखो।"
"मेरा जिस्म, मेरी मर्जी।"
"हम तो इंसानियत को मानते हैं।"

इनके दोहरे चेहरे को पहचानो!
यह वही लोग हैं जो जब कोई मुस्लिम लड़की किसी साजिश का शिकार होकर मरती है, तो खामोश रहते हैं या इसे 'निजी मामला' बताकर पल्ला झाड़ लेते हैं। उनकी 'आजादी' का मतलब सिर्फ इस्लाम के उसूलों से बगावत है।
यह तुम्हें "आजाद" नहीं कर रहे, बल्कि तुम्हें तुम्हे तहफ्फुज (दीन और परिवार) से बाहर निकालकर भेड़ियों के सामने डाल रहे हैं। जब तुम मुसीबत में फँसोगी, तो यह लिबरल गैंग मोमबत्ती जलाने भी नहीं आएगा। यह तुम्हें सिर्फ भटकाते हैं ताकि तुम अपने इमान व अक़ीदा से कट जाओ।

1. अपने वकार (Self-respect) को पहचानो: तुम हजरत फातिमा (र.अ) और हजरत आयशा (र.अ) की वारिस हो। अपनी इज्जत को किसी गैर-महराम के झूठे वादों पर मत लुटने दो।
2. सोशल मीडिया पर सावधानी: अपनी तस्वीरें, अपना नंबर और अपनी  जाति बातें सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से साझा मत करो। शिकारी वहां घात लगाए बैठे हैं।
3. माँ-बाप ही सच्चे हमदर्द हैं: दुनिया में कोई भी लड़का तुम्हारे माँ-बाप से ज्यादा तुम्हारा सगा नहीं हो सकता। अगर कोई तुम्हें तुम्हारे परिवार से छुपाकर कुछ करने को कहे, तो समझ जाओ वह तुम्हारी बर्बादी का प्लान बना रहा है।

शादी और #GharWapsi के नाम पर मुस्लिम लड़कियों का धर्म परिवर्तन करवाकर उनकी जिंदगियां बर्बाद करने के लिए इस मनसुबे (Step-by-step) पर काम की जा रही है। यह 'भगवा लव ट्रैप' न सिर्फ एक लड़की की जिंदगी खत्म करता है, बल्कि पूरी नस्ल और खानदान को शर्मिंदगी के गर्त में धकेल देता है।

वक्त रेत की तरह हाथों से फिसल रहा है। इससे पहले कि बहुत देर हो जाए, जाग जाइए। अपनी बेटियों की हिफाजत कीजिए, क्योंकि अगला निशाना कोई भी हो सकता है।
अल्लाह हम सबकी बहनों और बेटियों की हिफाजत फरमाए और उन्हें सही समझ अता करे। आमीन।

Share:

Tarakki Ya Zawal: Modern Daur Me Rishto Ki Qadr Karna.

Insaniyat, Mohabbat aur Izzat Ka Haque.

इंसानियत वही… जो किसी टूटे दिल को संभाल ले.
कब बदले हमारे घर—माँ पिघल गईं, बाप ख़ामोश हो गया!
मोहब्बत में क्यों खो गया अदब? रिश्तों का बिगड़ता सच.
आज का दौर: जहाँ डिग्रियाँ बढ़ीं लेकिन तहज़ीब गुम हो गई.
माँ-बाप बुज़ुर्ग नहीं, रहमत हैं—लेकिन हमने फ़साना बदल दिया.
अजीब दौर है: पड़ोसी भूखे और हम मोबाइल में मशरूफ़!
क्यों मिट रही है क़द्र? लोगों में अदब और घरों में बरकत कम क्यूँ?
आज की तरक़्क़ी या गिरावट? एक ऐसी सच्चाई जो हर दिल को छू जाएगी?
क्यों टूट रहे हैं घर? नए दौर की वो खामोश बरबादि जिसे कोई नहीं समझता.
Dil ki aawaz, Islahi tahrir, Muslim corner, Islamic web, Muslim society,
रिश्तों की सच्चाई:  क्यों मिट रहा है मोहब्बत और बढ़ रहा है फ़ासला?
आज की दुनिया में सबसे कीमती चीज़ है—किसी का दिल न तोड़ना।
अगर प्यार नहीं दे सकते, तो कम से कम इज़्ज़त से पेश आना सीखिए।


हमारी तरक़्क़ी या ज़वाल?

आज की तेज़ रफ़्तार जिंदगी में हम ख़ुद को “Modern Lifestyle, Digital Era, Fast Life, Gen Z Culture” के दायरों में क़ैद कर चुके हैं।
दुनिया आगे बढ़ रही है—पर क्या हम वाक़ई तरक़्क़ी कर रहे हैं?
या हम अपने रिश्तों की गर्माहट, अपनी तहज़ीब की मिठास और घर की रूह खो चुके हैं?

मां से Mom तक — तरबियत की रोशनी कहां खो गई?

एक ज़माना था जब मां की बस एक नज़र बता देती थी कि हम ग़लत कर रहे हैं।
उस नज़र में मोहब्बत भी होती थी और तरबियत की आगाही भी।

आज मां “Mom” बन चुकी हैं—
बहुत नरम, बहुत मुलायम, इतनी कि वो ज़रूरी सख़्ती भी भूलती जा रही हैं।

हम कहते हैं:
“Mom बहुत soft हो गई हैं…”

लेकिन असल में हम ही वो वजह बन गए हैं जिसने मां की मज़बूती को कमज़ोर कर दिया। इस्लिये के अब अम्मि से मोम बन गयि.

अब्बू से Dad तक — रिश्ता जिंदा है या बस एक नाम?

पहले शाम ढलती नहीं थी और दिल अब्बू की आहट ढूंढने लगता था।
उनका दरवाज़े से अंदर आना घर में बरकत, सुकून और अपनापन ले आता था।

आज हम Dad कहते हैं—

मगर रिश्ता “Dead” होने लगा है।
Generation Gap, Busy Life, Mobile Screen ने वो फ़ासला पैदा कर दिया है जो कभी था ही नहीं।
ये फ़ासला वक्त ने नहीं,
हमने खुद बनाया है।

फूफी — कभी रहमत थीं, अब फसाद क्यों?

फूफी के आने पर बेहतरीन बिस्तर, बढ़िया बर्तन और सबसे अच्छा सलीका निकाला जाता था।
घर में बताया जाता था:
ये तुम्हारे अब्बू की बहन हैं… घर इनका भी है।”

आज “Phuphi Problems, Family Politics” जैसे सोशल मीडिया के जुमले हमारी सोच में ज़हर बनकर उतर चुके हैं।

रिश्ते फसाद नहीं लाते,
लोग अपनी नीयत और दिलों से फसाद पैदा करते हैं.

तालीम से डिग्री तक — रोशनी कहां गुम हुई?

तालीम वो थी जो इंसान के अख़्लाक़, आदतों और किरदार में चमकती दिखाई देती थी।

आज डिग्रियाँ, सर्टिफिकेट और मार्कशीट्स ने जगह ले ली—

इल्म से ज्यादा काग़ज़ को अहमियत दी जाने लगी।

सीवी भर गए…
लेकिन दिल और दिमाग खाली रह गए।

इसलिए आज इंसान कहता है:
नौकरी मिल गई, सुकून नहीं मिलता…

क्योंकि सुकून डिग्री से नहीं,
असली तालीम से मिलता है।

पड़ोसी — जो कभी अपना था, आज अंजान क्यों?

कभी मोहल्ला एक परिवार की तरह होता था।
किसी के घर में कुछ पक्का—साझा।
फल—साझा।
खुशी—साझा।
ग़म—साझा।

आज हम Privacy और Personal Space के नाम पर दीवारें खड़ी कर चुके हैं।

इतना कि पड़ोसी भूखे मर जाए,
बच्चे बेचने पर मजबूर हो जाएँ,
और हमें खबर ही न हो।

क्या यही तरक़्क़ी है?
नहीं…  यह इंसानियत का ज़वाल है।

ईद, त्यौहार और परिवार — जश्न का असली मतलब खतम.

कभी ईद और त्यौहार मां-बाप, रिश्तेदारों और पूरे ख़ानदान के साथ मनाते थे।
वो दिन सिर्फ त्योहार नहीं—
मोहब्बत, बरकत और खुलुुुश का दिन होता था।

आज ईद Malls, Outings, Friends Hangouts, Shopping Reels तक सीमित हो चुकी है।
परिवार पीछे छूट रहा है—
और हम सोचते हैं कि हम “Independent” हो गए।

असल में…
हम सिर्फ अकेले हो गए हैं।

शादी — इबादत से ट्रेंड तक

पहले शादी घर के बुज़ुर्ग तय करते थे।
उनकी दुआओं में बरकत होती थी।
रिश्ते उम्र भर चलते थे।

आज “My Choice, Love Marriage, Runaway Couples” जैसे ट्रेंड रिवायत और बरकत दोनों को खा गए।

शादी सिर्फ दो लोगों का फैसला नहीं—
दो परिवारों की दुआ और दो दिलों की ज़िम्मेदारी है।

जब फैसले हवाओं में लिए जाएँ,
तो रिश्ते ज़मीन पर टिक नहीं पाते।

बुज़ुर्ग — रोशनी का चिराग या बोझ?

बुज़ुर्ग घर की रूह होते थे।
उनकी मौजूदगी घर में दुआ, बरकत और अमन भरती थी।

आज लोग कहते हैं:
वक्त नहीं है…

मगर असल में वक्त नहीं,
दिल छोटा हो गया है।

बुज़ुर्गों को बोझ समझने वाली सोच ही असली बोझ है इस समाज पर।

क्या यही तरक़्क़ी है?

हमने घर बदले,
फर्नीचर बदला,
मॉडर्न लाइफ बदली…
लेकिन दिल नहीं बदला।

न ही रिश्तों को संवारने की कोशिश की।
हक़ीक़ी तरक़्क़ी वही है जहाँ—
— मां की इज़्ज़त ज़िंदा रहे
— अब्बू का रुतबा कायम रहे
— फूफी का रिश्ता मीठा रहे
— पड़ोसी का हक़ अदा हो
— बुज़ुर्गों की इज्ज़त बरकरार रहे,
— और इंसानियत दिलों में जिंदा रहे,

आख़िर में… एक रोशन पैग़ाम

ज़िंदगी बहुत छोटी है।
रिश्ते बहुत नाज़ुक हैं।
और मोहब्बत…
वो सबसे कीमती चीज़ है।

अपने आस-पास देखें—
कहीं कोई टूटा हुआ है,
कहीं कोई भूखा है,
कहीं कोई तन्हा है।

बस एक मुस्कुराहट, एक सलाम, एक कदम बढ़ाना—

किसी की दुनिया बदल सकति है।

ज़िंदगी की असल फ़ज़ीलत इसी में है कि हम दिलों को टूटने से बचाएँ,
कदमों को ऐसे रास्तों पर ले जाएँ जहाँ किसी की रूह को ठेस न पहुँचे।

इंसान की कीमत उसके लिबास से नहीं,
बल्कि उसके अंदाज़-ए-ख़लूस, उसके लफ़्ज़ों की नरमी
और उसके दिल की सफ़ाई से पहचानी जाती है।

मोहब्बत में भी एक अदब होता है,
रिश्तों में भी एक हया होती है,
और इंसाफ़ में भी एक ख़ामोश रोशनी—
जो हर उस दिल पर उतरती है
जहाँ नफ़रत की जगह रहमत पलती हो।

किसी को छोटा समझकर कभी फ़ख़्र न करो,
क्योंकि ख़ुदा ने हर दिल को
अपनी मेहर के साये और इज़्ज़त के रंग से पैदा किया है।

ज़िंदगी की राहें तब ही आसान होती हैं
जब हम किसी के लिए मुश्किलें नहीं,
बल्कि आसानियाँ छोड़ कर जाएँ।

ज़िंदगी की असल खूबसूरती इसी में है कि हम दूसरों के लिए आसानी पैदा करें, न कि मुश्किलें।
किसी को छोटा समझकर कभी खुश न हों, क्योंकि हर दिल को खुदा ने अपनी रहमत और फितरत के साथ बनाया है।
मोहब्बत, लिहाज़ और इंसाफ—ये तीन बातें हर रिश्ते को जिंदा रखती हैं।

अल्लाह हम सबको मोहब्बत, अदब, रहमदिली और इंसानियत की रौशनी से भर दे।
जज़ाक अल्लाहु ख़ैरन कसीरा।

Share:

Kya Duniya Ko Aabad Rakhne Ka Asal Mujrim Mard Hai?

Maa Ki Haqeeqi Aazadi Aur Khawateen Ki Niswaniyat.

Mamta Ka Janaza Aur Ek Zalim Majdur ka Matam.
Kya Duniya Ko Aabad Rakhne Ka Asal Mujrim 'Mard' hai?
جدیدیت کا فریب ,ماں کی عظمت, خاندانی نظام کی اہمیت, اسلام میں عورت کا مقام , نسلوں کی تربیت , لبرل ازم کا دھوکہ , 
جدیدیت کا فریب *   ماں کی عظمت *   خاندانی نظام کی اہمیت *   اسلام میں عورت کا مقام *   نسلوں کی تربیت *   لبرل ازم کا دھوکہ *   اردو اصلاحی تحریر *   فیمنزم کا جھوٹ
 ممتا بمقابلہ معیشت: ایک المناک جنگ.
ممتا کا جنازہ اور ’کماتے ہوئے مرد‘ کا نوحہ: کیا دنیا کو آباد رکھنے کا اصل مجرم ’مرد‘ ہے؟ - 
ممتا کا نوحہ اور مرد کی خاموش صلیب: ایک فکری جائزہ.

تاریخ کے سینے میں سب سے گہرا زخم نہ تو ہیروشیما کی راکھ ہے اور نہ ہی ماحولیاتی آلودگی کا دھواں، بلکہ اکیسویں صدی کا سب سے بھیانک المیہ وہ "تہذیبی خودکشی" ہے جس کا جشن جدیدیت کے ایوانوں میں منایا جا رہا ہے۔ یہ المیہ بارود سے نہیں، بلکہ فطرت سے بغاوت سے جنم لے رہا ہے، جہاں نسلِ انسانی کی بقا کو ’کیریئر‘ اور ’آزادی‘ کی بھینٹ چڑھا دیا گیا ہے۔
 سرابِ آزادی اور کھوئی ہوئی جنت
اگر ہم ماضی کے جھروکوں سے جھانکیں، تو ایک عجیب منظر نظر آتا ہے۔ وہ دور جسے آج کی نام نہاد روشن خیالی "تاریک دور" کہتی ہے، دراصل وہی دور تھا جب گھروں میں زندگی کی رمق تھی۔ یہ وہ زمانہ تھا جب مرد گھر کی دہلیز کے باہر زمانے کے سرد و گرم جھیلتا تھا، تاکہ گھر کے اندر بیٹھی عورت "ماں" بننے کا سکون پا سکے۔

جدیدیت نے عورت کے کان میں ایک افسوں پھونکا کہ "تمہاری قدر گھر کے سکون میں نہیں، دفتر کے ہنگاموں میں ہے۔" اسے باور کرایا گیا کہ اولاد کی پرورش ’قید‘ ہے اور غیر مردوں کے شانہ بشانہ فائلیں سنبھالنا ’آزادی‘۔ مگر جب بنتِ حوا نے اس پرفریب نعرے کے پیچھے چل کر عملی میدان میں قدم رکھا، تو اسے تلخ حقیقت کا سامنا کرنا پڑا۔ اسے معلوم ہوا کہ جسے وہ مرد کی ’بادشاہت‘ سمجھتی تھی، وہ دراصل کانٹوں کا تاج تھا۔ روزی کمانا محض طاقت کا اظہار نہیں، بلکہ اپنی انا کو روزانہ بازار میں نیلام کرنے کا نام ہے۔

 مرد: ایک خاموش محافظ یا نام نہاد مجرم؟

آج کے فیمنسٹ بیانیے میں مرد کو کٹہرے میں کھڑا کر دیا گیا ہے، لیکن حقیقت کی آنکھ کچھ اور ہی دیکھتی ہے۔ کیا کبھی سوچا ہے کہ عورت کے لیے "ماں" بننا اور پانچ پانچ بچوں کی پرورش کرنا کیوں ممکن تھا؟
 صرف اس لیے کہ ایک مرد پہاڑ بن کر زمانے کی سخت ہواؤں کو اپنے سینے پر روک رہا تھا۔

مرد کی وہ مشقت، وہ خاموش قربانی، اور وہ کفالت ہی تھی جس نے عورت کو یہ موقع فراہم کیا کہ وہ معاشی فکروں سے آزاد ہو کر اپنی گود ہری رکھ سکے۔
 اگر مرد صدیوں پہلے یہ کہہ دیتا کہ "میں اپنی کمائی کا واحد حقدار ہوں، مجھے کسی کا پیٹ نہیں پالنا" تو انسانیت کب کی دم توڑ چکی ہوتی۔ یہ مرد کا ایثار تھا جس نے عورت کو ممتا کی معراج تک پہنچنے کا موقع دیا۔

 ممتا بمقابلہ معیشت: ایک المناک جنگ.

جب عورت نے مرد کی ڈھال ہٹا کر خود کمانے کا فیصلہ کیا، تو فطرت نے اپنا انتقام لیا۔ معاشی دوڑ اور ممتا کی ذمہ داری ایک ساتھ نہیں نبھائی جا سکتی تھی۔ نتیجہ کیا نکلا؟
 جدید عورت نے سب سے پہلے اسی بوجھ کو کندھے سے اتارا جو اس کی ترقی کی راہ میں رکاوٹ تھا—یعنی اولاد۔

آج مغرب کے ویران ہوتے اسکول اور گرتی ہوئی شرحِ پیدائش اس بات کا نوحہ پڑھ رہے ہیں کہ جب عورت ’ورکر‘ بنی، تو اس کے اندر کی ’ماں‘ مر گئی۔ "میرا جسم، میری مرضی" کا نعرہ دراصل ممتا کے خلاف ایک کھلی بغاوت ہے۔ یہ نعرہ اس بات کا اعلان ہے کہ اب  ترجیح  وہ  ننھی جان نہیں جو فطرت کا تحفہ ہے، بلکہ وہ  مصنوعی آزادی ہے جو سرمایہ دارانہ نظام  نے اسے بیچی ہے۔

 جدیدیت کا سنہرا فریب اور ماں کی آغوش: تہذیب کی بقا کا اصل مرکز.

جدیدیت نے عورت کو ایک حسین خواب دکھایا—آزادی، خود مختاری اور مساوات کا خواب۔ اسے بتایا گیا کہ تمہاری شناخت، تمہاری قدر اور تمہاری کامیابی گھر کی چاردیواری سے باہر، بازار کی چمک دمک اور دفتر کی اونچی کرسی میں پوشیدہ ہے۔ یہ ایک ایسا دلکش نعرہ تھا جس نے عورت کو اس کی فطرت سے بغاوت پر اکسا دیا اور اسے یقین دلایا کہ اس کی اصل طاقت ’ماں‘ بننے میں نہیں، بلکہ ’مرد‘ جیسی بننے میں ہے۔

مگر یہ خواب محض ایک سراب تھا، ایک ایسا فریب جس کی قیمت آج پوری انسانیت ادا کر رہی ہے۔

ماں کی آغوش: کائنات کی پہلی درس گاہ

جدیدیت کے شور میں ہم یہ بھول گئے کہ انسانیت کی پہلی اور سب سے عظیم درس گاہ ماں کی گود ہے۔ یہ وہ جگہ ہے جہاں صرف جسم نہیں، بلکہ روحیں، کردار اور نسلیں پروان چڑھتی ہیں۔ یہ وہ یونیورسٹی ہے جہاں سے حیا، قربانی، محبت اور ایمان کا پہلا سبق ملتا ہے۔ ایک بچے کے لیے ماں کی آغوش محض پناہ گاہ نہیں، بلکہ اس کی پوری شخصیت کی بنیاد ہوتی ہے۔ جو قومیں اپنی ماؤں کی گود کو ویران کر دیتی ہیں، ان کے معاشرے کھوکھلے ہو جاتے ہیں اور ان کی تہذیبیں کھنڈر بن جاتی ہیں۔

جدیدیت نے عورت سے کہا کہ بچے کی پرورش تمہارے کیریئر میں رکاوٹ ہے، جبکہ حقیقت یہ ہے کہ نسلوں کی پرورش سے بڑا کوئی ’کیریئر‘ نہیں ہے۔ اس نے ماں کے آنچل کے ٹھنڈے سائے کو قید اور کارپوریٹ دنیا کی تپتی دھوپ کو آزادی کا نام دیا۔ یہ تاریخ کا سب سے بڑا جھوٹ تھا، جس نے عورت سے اس کا سکون، وقار اور حقیقی طاقت چھین کر اسے ایک ایسی مشین بنا دیا جو پیسے تو کما سکتی ہے، مگر انسانیت کو جنم نہیں دے سکتی۔
ایک باریک پیغام: فریب کو پہچانو

اے بنتِ حوا! جدیدیت اور لبرل ازم کے جھوٹے خوابوں سے بیدار ہو جاؤ۔ وہ تمہیں تمہاری ذمہ داریوں سے بھاگنے کو ’آزادی‘ کہتے ہیں، جبکہ اصل آزادی اپنی فطرت کو پہچاننے اور اس پر فخر کرنے میں ہے۔ تمہارا اصل مقابلہ مرد سے نہیں، بلکہ اس شیطانی نظام سے ہے جو تمہیں ’ورکر‘ اور ’آئٹم‘ بنا کر تمہارے ’ماں‘ ہونے کے مقدس رتبے کو چھیننا چاہتا ہے۔

یاد رکھو! تمہاری گود میں پلنے والا بچہ صرف ایک فرد نہیں، بلکہ امت کا مستقبل ہے۔ تمہاری گود جتنی آباد ہوگی، ہماری تہذیب اتنی ہی مضبوط ہوگی۔ اپنی اصل قدر کو پہچانو، کیونکہ ایک پڑھی لکھی اور باشعور ماں ایک سو اسکولوں سے بہتر ہے، اور ایک نیک ماں کی تربیت یافتہ اولاد ہی دنیا و آخرت میں کامیابی کی ضمانت ہے۔
 خلاصہ کلام: واپسی کا راستہ

خواتینِ اسلام اور باشعور طبقے کے لیے یہ لمحہ فکریہ ہے۔ وہ نظام جس نے آپ کو گھر کی ملکہ کے بجائے بازار کا مزدور بنا دیا، وہ آپ کا خیر خواہ نہیں ہے۔ دنیا کی رونقیں بچوں کی کلکاریوں سے ہیں، اور یہ کلکاریاں تبھی گونجیں گی جب ہم اس ’کمانے والے مرد‘ کی قدر کریں گے جسے آج ظالم بنا کر پیش کیا جا رہا ہے۔

فطرت کے اصول اٹل ہیں۔ اگر دنیا کو ویرانی سے بچانا ہے تو ہمیں دوبارہ اسی تقسیمِ کار کی طرف لوٹنا ہوگا جہاں مرد ’محافظ‘ ہو اور عورت ’مربی‘۔ ورنہ یاد رکھئے! "خود کفیل اور آزاد" عورت نے تو فیصلہ سنا دیا ہے کہ اسے اب نسلِ انسانی بڑھانے میں کوئی دلچسپی نہیں، اور یہ فیصلہ انسانیت کے تابوت میں آخری کیل ثابت ہو سکتا ہے۔

Share:

Gharo Ko tabah karne Wala Foreign Job?

Bahar Ki Naukari Kaise Gharo aur Khandan Ko Barbad Kar rahi hai?

टूटते घर और रिश्तों पर असर.
चमक और धोखे के बीच फंसा जीवन.
क्या विदेश की नौकरी वाकई बेहतर है?
परदेस की नौकरी: चमकदार सपने, कड़वा सच और टूटते रिश्ते.
ख़ानदानी निज़ाम टूटे तो इंसान तन्हा नहीं होता, उसकी पहचान भी बिखर जाती है।.
ख़ानदानी निज़ाम मोहब्बत की वो डोर है जो हर तूफ़ान में रिश्तों को मज़बूत रखती है।
जब ख़ानदान साथ होता है तो घर सिर्फ़ दीवारों का नाम नहीं, बल्कि दुआओं का सहारा बन जाता है।
परदेस की नौकरी, चमक और धोखा, NRI जीवन की चुनौतियाँ, परिवार और करियर, Indian diaspora struggles,
परिवार और करियर.
विदेश की नौकरी सुनने में जितनी चमकदार लगती है, हकीकत उतनी ही कड़वी हो सकती है। चमक और धोखे के बीच टूटते घरों की कहानी जानिए और सोचिए—क्या परदेस की नौकरी वाकई आपके सपनों का सच है?
 
परदेस की नौकरी: चमक, धोखा और टूटते घर.
ख़ानदान का निज़ाम वो साया है जो हर मुश्किल में इंसान को संभाल लेता है।
रिश्तों की गर्माहट और मोहब्बत का असली सहारा सिर्फ़ ख़ानदानी निज़ाम है।
हमारे मुआशरे में एक चलन आम हो गया है। लड़के बाहर के मुल्कों में रिहाइश-पज़ीर (रहते) हैं, अपने मुल्क में आकर शादी करते हैं और बीवी को यहीं छोड़ जाते हैं। तीन या छह महीने की छुट्टी गुज़ार कर वापस चले जाते हैं। इसके बाद किसी को साल में तो किसी को कई सालों बाद घर आना नसीब होता है। हर घर की कहानी अलग है, मगर दर्द और तन्हाई की दास्ताँ तकरीबन एक जैसी है।

कहीं बीवियों की ख़्वाहिश होती है कि माल मिले, ताकि रिश्तेदारों में उनका मक़ाम बुलंद हो। वहीं, ज़्यादातर मर्द मजबूरियों का बोझ उठाए परदेस काट रहे होते हैं। किसी को क़र्ज़ उतारना है, किसी को घर बनाना है, तो किसी को छोटे बहन-भाइयों की तालीम और शादियों की फ़िक्र है।

 दौलत के बदले बिखरते रिश्ते

साल-दो साल की जुदाई तो शायद मर्द-ओ-ज़न के लिए क़ाबिल-ए-बर्दाश्त है, मगर सालों-साल परदेस में गुज़ार देना रिश्तों को खोखला कर देता है। कई लोग बताते हैं कि शौहर के बाहर होने की वजह से औरतें बेराहरवी (गलत रास्ते) पर जा रही हैं और घर टूट रहे हैं। जिस दौलत के लिए मर्द अपना घर-परिवार छोड़ता है, अक्सर वही दौलत घर की तबाही का सामान बन जाती है।

ऐसे हालात में औरतें अक्सर नफ़सियाती मरीज़ बन जाती हैं। बेवजह बच्चों की मार-पीट, ससुराल वालों से झगड़ा और चिड़चिड़ापन उनकी आदत में शुमार हो जाता है। घरवाले ताना देते हैं, "अच्छा खाने-पहनने को मिल रहा है, फिर भी झगड़े ख़त्म नहीं होते।" वो यह भूल जाते हैं कि निकाह का असल मक़सद सिर्फ़ पैसा कमाना नहीं, बल्कि एक-दूसरे का साथ और सुकून भी है।

मर्द की अपनी क़ुर्बानी 
ऐसा नहीं है कि मर्द परदेस में बहुत ख़ुश रहते हैं। वो भी अपनों से दूर तन्हाई मे जिंदगी जीते है। घर वालों की ख़ुशियों के लिए कोल्हू के बैल बनकर रहते हैं और अनजाने में अपना और अपने बीवी-बच्चों का मुस्तक़बिल तबाह कर बैठते हैं। अगर बीवी कभी दबे-छिपे लफ़्ज़ों में वापस आने का ज़िक्र कर दे, तो जवाब मिलता है, "मैं यहाँ कौन-सा ख़ुश हूँ? तुम्हारे लिए ही मेहनत कर रहा हूँ।" 
अगर कोई मर्द नही कमाता है तो बीवी की हमेशा उससे शिकायत लगी रहती है। अपने आसपास के औरतो को देखकर, शादियों मे रिश्तेदार के गहने और महंगे कपड़े से किसी की हैसियत आँका जाता है ऐसे मे वह तरह तरह से अपने शौहर को नसीहत करती है के बहुत पैसे कमाए ताकि उसकी अपनी फरमाइश पूरी हो सके, अपनी सहेलियो मे खुद को उसके बराबर साबित कर सके अब या मुकाबले की बाजी और खुद को दुसरो से बेहतर, अमीर और खूबसूरत दिखने के खातिर शौहर को अपनी जिंदगी से खेलना पड़ता है, उसे यह भी मालूम नही के वह किस के लिए यह सब कर रहा है, मेहनत तो कर रहा है लेकिन उसका फल किसी और को मिल रहा है, बीवी के शौक और ख्वाहिश पूरी करने के खातिर मर्द की जिंदगी अज़ाब बन जाती है, अगर ऐसा नही करे तो फिर बीवी के ताने, जहर भरे जुबान के अल्फ़ाज सुनते रहिये और शब् व रोज दिल की बीमारी के मरीज बन जाइये, यह एक अज़ाब है। दोनो तरफ से मर्द की जीन्दगी अज़ाब ही है। 
एक कड़वी हक़ीक़त
एक ख़ातून ने काफी अरसे पहले का वाक़या सुनाया के जिस इलाके में उनकी शादी हुई, वहाँ ज़्यादातर मर्द बाहर थे। जिसके शौहर घर पर थे, उसे ग़रीब घराना समझा जाता था। आज हालात और भी बदतर हो चुके है, औरतें ज़ेवरात से लदी है,  महंगे मोबाइल, रिचार्ज, पर्स, गहने, मेकअप , ज़ेबाईश् के सामान  हैं, आलीशान घर है  लेकिन उसी हिसाब से बेहयाई, बेपर्दगी भी अपने उरूज पर है।
अगर आप इन बजाहिर  ख़ुश नज़र आने वाले लोगो की कहानियाँ सुनें, तो मालूम होगा कि वह किस क़दर नफ़सियति मर्ज, बेचैनी, बेक़रारी, दिलों की बीमारी, नाशुक्रि मे मुब्तिला है। 

 बच्चों की तरबियत पर गहरा असर

एक बात जिसका ढिंढोरा पीटा जाता है कि 'माँ बच्चे की तरबियत करती है'। यह बात तब तक ही दुरुस्त है जब तक बच्चा छोटा हो। बड़े होते ही लड़के माँ के बजाय बाप को कॉपी करते हैं। उन्हीं बच्चों की शख़्सियत मज़बूत होती है जिन्हें वालिद और वालिदा (माता-पिता) दोनों की तवज्जो मिले। कितने ही ऐसे घराने हैं जहाँ वालिद का साया सर पर नहीं और औलाद माँ के क़ाबू से बाहर हो चुकी है।

 बहनों और भाइयों के लिए एक पैग़ाम

आख़िर में बहनों से गुज़ारिश है कि क़नाअत (संतोष) को अपनाएं। अपना रहन-सहन सादा करें ताकि मर्द, चाहे वो आपके बेटे की शक्ल में हो या शौहर की शक्ल में, मजबूर होकर फ़ालतू अख़राजात पूरे करने के लिए बेहतरीन माल की तलाश में दर-ब-दर न हो। पहनना-ओढ़ना, खाना-पीना दरमियाना (मध्यम) कर लें, लेकिन पैसे के पीछे अपना घर और सुकून तबाह न करें। शौहर को एहसास दिलाती रहें कि मुझे और बच्चों को आपकी ज़रूरत है। और अगर आप वालिदा हैं, तो बेटे पर ज़ोर दें कि वो अपने बीवी-बच्चों के पास लौट आए।

और भाई लोगों! अगर आप अपना घर बसाना चाहते हैं, औलाद को नेक देखना चाहते हैं, तो अहल-ए-ख़ाना (परिवार) के साथ इस तरीक़े से रहिए कि उनकी हर बात पर नज़र हो। अहल-ए-ख़ाना की ग़लत बातों पर रुकू-ओ-सुजूद में न पड़े रहें, बल्कि अपनी हाकिमियत यहाँ दिखाएं। अपनी फ़ैमिली की इस्लाह करें, उनकी तबीयत क़नाअत-पसंद बनाएं। तभी आपको नेक सिला मिलेगा, वरना तबाह-हाल घराने हमारी निगाहों से दूर नहीं हैं।

हासिल ए कलाम। 
रिज़्क़ और पैसे की अहमियत अपनी जगह, लेकिन इसके लिए रिश्तों को क़ुर्बान करना सरासर नासमझी है। परदेस की दौलत अक्सर घर का सुकून छीन लेती है और एक ऐसी तन्हाई दे जाती है जिसका कोई इलाज नहीं। मर्द और औरत, दोनों को यह समझना होगा कि थोड़ी कमी में गुज़ारा हो सकता है, लेकिन एक बिखरा हुआ घर और बाप के साये से महरूम बच्चे ज़िन्दगी भर का अज़ाब बन जाते हैं। साथ रहना ही असल दौलत और सुकून है।
ख़ानदानी निज़ाम वो रिश्ता है जो नस्लों को जोड़ता है, मोहब्बत को सहारा देता है और टूटे दिलों को संभालता है। जब ख़ानदान बिखरता है तो सिर्फ़ घर नहीं टूटता, बल्कि इंसान की पहचान भी कमज़ोर पड़ जाती है।

Share:

Bhagwa Love Trap Ke Bad Agwa Ki Sajish: Muslim Ladkiyo Ki Hifazat Kaise Kare?

Bhagwa Love trap Se Agwa Tak Ki Sajish.

Musalman Apne bete aur betiyo ki Hifazat Kaise Kare?
भगवा लव ट्रैप और अगवा की साज़िशें: मुस्लिम बेटियों को कैसे बचाएं?
 कर्नाटक का दिल दहला देने वाला वाक़या: क्या आपकी बेटी महफ़ूज़ है?
 ईमान और इज़्ज़त पर हमला: मुस्लिम लड़कियां निशाने पर, वालिदैन होशियार!
लव ट्रैप से अगवा तक का ख़ौफ़नाक सफ़र: बेंगलुरु की हक़ीक़त जो आपको झिंझोड़ देगी।
साज़िशों के दौर में मुस्लिम बेटियों की हिफ़ाज़त
 बेंगलुरु का वाक़या: जब हिजाब पहने बच्ची को अगवा कर लिया गया
सावधान! मुस्लिम बेटियों को निशाना बनाया जा रहा है। भगवा लव ट्रैप के बाद अब अगवा की साज़िश। बेंगलुरु का यह वाक़या आपकी आंखें खोल देगा। अपनी बेटियों की हिफ़ाज़त के लिए यह पोस्ट ज़रूर पढ़ें और शेयर करें।
#BhagwaLoveTrap #ParentingTips #BangaloreIncident #ProtectOurSisters #StopKidnapping #IslamicParenting #WakeUpCall #IndianMuslims 
Bhgawa love trap, Muslim ladkiyo ke khilaf sajish, Muslimah, Gair muslim Sajish, #MuslimGirlsSafety, #BhagwaLoveTrap
भगवा लव ट्रैप और अगवा की साज़िशें: मुस्लिम बेटियों को कैसे बचाएं?
एक बच्ची हिजाब पहनकर स्कूल के लिए निकली और अगवा कर ली गई... यह कोई कहानी नहीं, बल्कि बेंगलुरु की हक़ीक़त है। हमारी बेटियां ख़तरे में हैं। पढ़ें पूरी रिपोर्ट और जानें कि हम उन्हें इन साज़िशों से कैसे बचा सकते हैं? हर मुसलमान भाई और वालिद इस पोस्ट को ज़रूर पढ़ें! हमारी बच्चियों के ईमान और इज़्ज़त पर हमला हो रहा है। क्या हम सिर्फ़ तमाशा देखते रहेंगे? अब बेदार होने और अपनी ज़िम्मेदारी निभाने का वक़्त है।

 साज़िशों के दौर में मुस्लिम बेटियों की हिफ़ाज़त: एक दर्दनाक हक़ीक़त

हमारे मुल्क में आज मुस्लिम मिल्लत एक अजीब कश्मकश से गुज़र रही है। एक तरफ़ हमारी बेटियों को भगवा लव ट्रैप जैसे फ़ितनों में फंसाकर उनके ईमान को छीनने की नापाक कोशिशें हो रही हैं, तो दूसरी तरफ़ अगवा (अपहरण) करने वाले गिरोह उनकी इज़्ज़त और ज़िंदगी के दुश्मन बने हुए हैं। यह सिर्फ़ सोशल मीडिया की ख़बरें नहीं, बल्कि एक कड़वी हक़ीक़त है जिसका सामना हमें हर रोज़ करना पड़ रहा है। हाल ही में कर्नाटक में पेश आया वाक़या इसी साज़िश की एक दिल दहला देने वाली मिसाल है, जो हर मुसलमान के लिए एक चेतावनी है।

 बेंगलुरु का वो ख़ौफ़नाक मंज़र

यह वाक़या बेलगाम की एक मासूम मुस्लिम बच्ची का है। रोज़ की तरह सोमवार की सुबह वह अपना हिजाब पहनकर स्कूल जाने के लिए निकली। उसका स्कूल घर से कुछ दूरी पर था, इसलिए वह गाड़ी का इंतज़ार कर रही थी। तभी कुछ गैर-मुस्लिम लड़के उसके पास आए और पता पूछने के बहाने उसे बातों में लगा लिया। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाती, उन्होंने उसे बेहोश कर दिया और ज़बरदस्ती एक गाड़ी में डालकर बेंगलुरु की तरफ़ निकल पड़े।

सुबह से शाम तक गाड़ी चलती रही। वह मासूम बच्ची भूखी-प्यासी, बेहोशी की हालत में गाड़ी में पड़ी रही। जब उसे होश आया तो उसने देखा कि गाड़ी में उसके साथ एक और बच्ची भी मौजूद थी, जिसे शायद इसी तरह अगवा करके लाया गया था। शाम को जब गाड़ी बेंगलुरु पहुंची, तो उस बच्ची ने हिम्मत और अक़्लमंदी से काम लिया। उसने अगवा करने वालों को चकमा दिया और वहां से भागने में कामयाब हो गई।

भागते-भागते वह बेंगलुरु के रेलवे स्टेशन के पास पहुंची। रात के तक़रीबन ग्यारह बज रहे थे। वह बुर्क़े में थी, लेकिन उसका चेहरा ख़ौफ़ और परेशानी से भरा हुआ था। इत्तिफ़ाक़ से एक मुसलमान भाई की नज़र उस पर पड़ी जो स्टेशन की तरफ़ जा रहे थे। उन्होंने उस बच्ची को इतनी रात अकेले और परेशान देखकर उससे बात की। बच्ची ने रोते-रोते सारा माजरा सुनाया। यह सुनकर उस भाई ने उसे तसल्ली दी और यक़ीन दिलाया कि अब वह महफ़ूज़ है।

उन्होंने फ़ौरन बच्ची से उसके घर वालों का नंबर लिया और फ़ोन पर सारी हक़ीक़त बताई। घरवाले यह सुनकर परेशान तो हुए, लेकिन बेटी के महफ़ूज़ होने की ख़बर से उन्हें कुछ राहत मिली। उनका घर बेंगलुरु से 500 किलोमीटर दूर था, इसलिए उनका फ़ौरन पहुंचना मुमकिन नहीं था। उन्होंने बेंगलुरु में ही रहने वाले अपने एक भरोसेमंद बुज़ुर्ग को बच्ची को अपने साथ ले जाने के लिए स्टेशन भेजा। पूरी तस्दीक़ के बाद उस भाई ने बच्ची को उन बुज़ुर्ग के हवाले कर दिया। अगली सुबह मंगल को बच्ची के घरवाले बेंगलुरु पहुंचे और अपनी बेटी को सही-सलामत अपने साथ घर ले गए।

अल्लाह का शुक्र है कि उसने एक अजनबी के ज़रिए उस बच्ची की ज़िंदगी और इज़्ज़त को बर्बाद होने से बचा लिया। लेकिन यह सवाल आज भी दिल में चुभता है कि उस गाड़ी में मौजूद दूसरी बच्ची का क्या हुआ? अल्लाह उसकी भी हिफ़ाज़त फ़रमाए।

 वालिदैन और समाज की ज़िम्मेदारियाँ
यह वाक़या सिर्फ़ एक कहानी नहीं, बल्कि हमारे लिए एक सबक़ है। हमें अपनी बच्चियों को इन दरिंदों से बचाने के लिए फ़ौरन कुछ क़दम उठाने होंगे:

निगरानी और तवज्जो: वालिदैन को चाहिए कि अपनी बच्चियों पर पूरी तवज्जो दें। वे कहाँ जा रही हैं, किससे मिल रही हैं, इस पर नज़र रखें।
अकेले सफ़र से परहेज़: अपनी बच्चियों को स्कूल, कॉलेज, ट्यूशन या बाज़ार कभी भी अकेले न भेजें। अगर उन्हें कहीं जाना हो, तो हमेशा कोई मेहरम या भरोसेमंद शख़्स साथ होना चाहिए।
दीनी तरबियत: अपनी बच्चियों में शुरू से ही हया और ईमान की अहमियत पैदा करें। उन्हें इस्लामी तालीम दें ताकि वे सही और ग़लत में फ़र्क़ कर सकें और किसी भी तरह के जाल में न फंसें।
माहौल से आगाही: हमें यह कहकर चुप नहीं बैठना चाहिए कि "यह हमारा मसला नहीं है।" तमाम मुसलमानों की बेटियों की इज़्ज़त की हिफ़ाज़त हमारी क़ौमी ज़िम्मेदारी है। अपने आस-पास नज़र रखें और किसी भी बहन को मुश्किल में देखें तो उसकी मदद करें।
एहतियात और हिफ़ाज़त: आज के दौर में एहतियात ही सबसे बड़ी हिफ़ाज़त है। अपनी बच्चियों को खुद स्कूल-कॉलेज छोड़ने और लेने की आदत डालें।

अल्लाह तआला हमारी तमाम मुस्लिम बेटियों की हर तरह के हादसात, साज़िशों और फ़ितनों से हिफ़ाज़त फ़रमाए। आमीन।
Share:

Aaj kal Itni Jyada Talaqein Kyu Ho Rahi hai? Gharo ko Barbad Karne Wale Agent Wakil.

Talaq Karane Wale Agent Gharo ko Kaise Barbad Kar rahe Hai?

तलाक का धंधा: कैसे कुछ वकील और खुदगर्ज़ लोग रिश्तों की बुनियाद उजाड़ते हैं?
तलाक कैसे रोकें? घर टूटने से कैसे बचाएं?
मियां-बीवी के झगड़े में क्या करें?
कोर्ट-कचहरी के दलालों से कैसे बचें?
पारिवारिक मामलों में सलाह? 
तलाक करवाने वाले एजेंट? 
रिश्तों को कैसे सुधारें?
"रिश्ते तोड़ना अब कारोबार बन गया है। कुछ वकील और बेग़ैरत लोग दूसरों का घर तोड़कर अपना नाम और जेब भरते हैं। क्या यही इंसाफ़ है?"
आजकल कुछ वकील और खुदगर्ज़ लोग रिश्तों में ज़हर घोलकर तलाक़ को “मुनाफ़े का सौदा” बना चुके हैं। जहाँ रिश्ता बच सकता है, वहाँ भी तोड़ने की सलाह दी जाती है – सिर्फ़ इसलिए कि उनकी दुकान चलती रहे।
कभी बहू को उकसाया जाता है, कभी शौहर को भड़काया जाता है। और जब घर उजड़ता है, तो ये लोग नया केस पकड़ लेते हैं… और नया घर तबाह करने निकल पड़ते हैं।
क्या वकालत का मतलब अब रिश्ता तोड़ना है?
क्या इंसाफ़ सिर्फ़ फीस तक महदूद रह गया है?
हर रिश्ता तलाक़ का मोहताज नहीं होता 
 कभी समझौता भी इलाज हो सकती है।
#घर_बचाओ #तलाक_के_दलाल #रिश्ते_बचाओ #सामाजिक_बुराई #धोखेबाज_दलाल 
#सावधान_रहें #सोच_बदलो #मुआशरती_नासूर  #शादीशुदा_ज़िंदगी #परिवार #समाज #रिश्ते 
#RishtonKiBazar #DivorceIndustry #LegalReform #IndianLawReality
#घर_बचाओ #तलाक_के_दलाल #रिश्ते_बचाओ #सामाजिक_बुराई #धोखेबाज_दलाल  #सावधान_रहें #सोच_बदलो #मुआशरती_नासूर  #शादीशुदा_ज़िंदगी #परिवार #समाज #रिश्ते #जागरूकता, #TalaqKaSiyasat   #WakilKaDhanda   #RishtonKiBazar   #MenToo   #DivorceIndustry   #SaveFamily   #LegalReform   #IndianLawReality
Talaq Kara kar Paise Kamane wale Agent.
मुआशरती नासूर! क़ौम की बेटियों का घर उजाड़ कर अपनी जेबें भरने वाले शैतान-सिफ़त लोगों से होशियार रहें। हर मीठी ज़बान वाला आपका हमदर्द नहीं होता।
घर बचाएं, दलालों से, इज़्दिवाजी तनाज़आत में ख़ैर-ख़्वाह बन कर आने वाले हर शख़्स पर ऐतबार ना करें। उनका मक़सद सुलाह नहीं, बल्कि आपके घर की बर्बादी से कमीशन कमाना है।
आस्तीन में छुपे इन सांपों को पहचानें जो मियां-बीवी के मुक़द्दस रिश्ते में ज़हर घोल कर अपना उल्लू सीधा करते हैं। अपने घरों के मुहाफ़िज़ ख़ुद बनें।
हमारे मुआशरे में कुछ ऐसे ज़मीर-फ़रोश अफ़राद मौजूद हैं जो मियां-बीवी के दरम्यान मामूली इख़्तिलाफ़ात को तलाक़ तक पहुंचा कर अपनी रोज़ी कमाते हैं। ये शैतान-सिफ़त दलाल नाज़ुक हालात में हमदर्द बन कर आपके घर में दाख़िल होते हैं और अपनी चिकनी-चुपड़ी बातों से आपको अदालत और कचहरी के चक्करों में उलझा देते हैं। उनका मक़सद सुलाह करवाना नहीं, बल्कि वकीलों और दीगर इदारों से कमीशन वसूल करके आपके टूटे हुए रिश्तों पर अपनी इमारत खड़ी करना होता है। ऐसे लोगों को पहचानें और अपने रिश्तों को ख़ुद सुलझाने की कोशिश करें। किसी अजनबी को अपने घर के मुआमलात में दख़ल-अंदाज़ी का मौक़ा ना दें ताकि आपका घर, वक़्त और इज़्ज़त महफ़ूज़ रहे।

क़ौम की बेटियों का सुहाग उजाड़ कर अपना घर बनाने वाले शैतान-सिफ़त दलालों से होशियार रहें..!
हमारे पास चल कर हर आने वाला हमारा ख़ैर-ख़्वाह और हमदर्द नहीं होता, बल्कि मीठी ज़बान के पर्दे में छुपा हुआ वो आने वाला एक लुटेरे से कम नहीं। आप के पास आने के पीछे उस का अपना मक़सद पोशीदा होता है। हमारे मुहल्ले और मुआशरे में ऐसे ज़मीर-फ़रोश शैतान-सिफ़त इंसान घूमते हैं। जिन का काम सिर्फ़ मियां-बीवी के दरम्यान तलाक़ करवाकर हराम का रुपिया ऐंठना होता है। ये लोग हमेशा ऐसे घर की तलाश में रहते हैं जहां मियां-बीवी के दरम्यान निज़ाई कैफ़ियत हो और लड़की अपने मैके जाकर बैठ गई हो। ऐसे नाज़ुक मरहले में ये शैतान-सिफ़त दलाल किसी तरह से लड़की के घर वालों तक पहुंच कर उन को अपना हमदर्द बताते हैं और अपनी चर्ब-ज़बानी से उन पर हावी होकर अपने असल मक़सद (दोनों ख़ानदानों के दरम्यान तफ़रीक़) की तरफ़ उकसाकर लड़की वालों को ले जाने का काम करते हैं। बल्कि ये इतने शातिर होते हैं कि अगर मामला सुलझने वाला भी होता है तो ये अपने शैतानी दिमाग़ का इस्तेमाल करके इतना उलझा देते हैं कि उस के बाद फिर बात बनना बहुत मुश्किल हो जाती है। 
फिर लड़की के घर वालों से कहते हैं कि आप लोग लड़के वालों के ख़िलाफ़ कोर्ट तक क्यों नहीं जाते? 
हम अपने तअल्लुक़ात के लोगों को लगा कर तुम्हारा काम करवा देंगे। उस के बाद वो ऐसे लोगों के पास ले कर जाते हैं जिन से इन का पहले से कमीशन तय हो चुका होता है। इन को ले जाने के एवज़ में कुछ हड्डी के टुकड़े सामने से मिल जाते हैं। जिस के बाद फिर वो लोग दूसरे शिकार की तलाश में निकल जाते हैं। आप तो कोर्ट पहुंच गए अब आप का रुपिया ख़र्च होगा, वक़्त ज़ाया होगा, मुआशरे में जो बदनामी होगी वो अलग, ऐसा नहीं है कि आपने इधर केस दाख़िल किया उधर दूसरे दिन सुनवाई होकर फ़ैसला हो गया, नीचे से ले कर ऊपर तक सब का पेट होता है जब तक दलाल से ले कर बड़ी अंतड़ी वाले सब का पेट नहीं भर जाता केस चलता रहता है। इस लिए लड़की या लड़के के मामले में आप के पास आने वाले हर शख़्स को अपना हमदर्द और ख़ैर-ख़्वाह मत समझिए। 
वो आप को कोर्ट, पुलिस स्टेशन या महिला मंडल जाने के लिए जो मशवरा दे रहा है उस के पीछे कार-फ़रमा उस की बदनीयती को देखिए। ये शैतान जिस की नस-नस में हराम सरायत कर गया है तलाक़ करवाकर ही दम लेता है। ऐसे मकरूह लोग जिन के चेहरे पर फटकार बरस रही होती है अक्सर कोर्ट के बाहर, पुलिस स्टेशन में, महिला मंडल के पास या फिर होटल पर, चौक-चौराहों पर कुत्ते की तरह हड्डी की ताक में नाक फुला कर और कान खड़ा करके सूंघते और सुनते रहते हैं। जैसे ही इन को कोई भनक लगती है ये कुत्ते-सिफ़त ज़मीर-फ़रोश क़ौम की बेटियों का घर उजाड़ने वाले उस घर तक पहुंच कर अपना उल्लू सीधा करने की कोशिश में लग जाते हैं।
 ऐ ज़मीर-फ़रोशो! कब तक क़ौम की बेटियों का तलाक़ करवाकर उन का इस्तेहसाल करते रहोगे?
 मुआशरे के भोले-भाले लोगों को कब तक बेवक़ूफ़ बनाते रहोगे? औलादों को उन के वालिदैन से दूर करने का काम कब तक करते रहोगे? अगर उन के बच्चे हैं तो उन को मां-बाप के साए से दूर करने पर उन के बीते हुए एक-एक लम्हे का हिसाब रब की बारगाह में तुम्हें देना होगा।
इस लिए इस हराम काम से बाज़ आ जाइए वरना मौत का वक़्त क़रीब है ऐसे मनहूस काम की सख़्त सज़ा दुनिया में भी और आख़िरत में दोनों जहान में मिलेगी।
Share:

Aurat Ki Jimmedari: Zadid Fitna aur Maa ka Kirdar Baccho ki tarbiyat me.

Women's in Western Society and Culture and their responsibilities.

Muslim Khawateen Koi Aam nahi balki khas hai, wah Shauhar ki Mallika hai.
Ek Maa Ki Tarbiyat, Puri Qaum Ka Mustaqbil.
Maa Ke Payar Se Banti Hai Qaum Ki Pehchaan.
Nasl Ki Parwarish Se Qaum Ki Taqdeer Likhti Hai Maa.
Baccho ki Tarbiyat me Maa ka kirdar aur Farj. 
The Mother's Role in Shaping a Child's Future.
Nurturing Hearts: A Mother's Touch in Child Upbringing.
How Mothers Influence Character Building in Children.
Motherhood and Moral Development: A Lifelong Impact.
The Silent Architect: A Mother's Role in Raising Children.
Emotional Bonding: The First School of Love.
Mother: She is Not Houswife but she is Queen of House.
Discipline and Values: Lessons from a Mother's Lap.
Mother as a Role Model: Imitation and Inspiration.
Challenges Mothers Face in Modern Parenting.
Conclusion: The Lifelong Impact of Maternal Guidance.
Maa Koi Aam Aurat Nahi hoti balki Queen of House hoti hai na ke Housewife.
Role of mother in early childhood.
Mother's influence on child's emotional growth.
Parenting tips for mothers raising children.
How mothers shape children's behavior?

importance of mother in child development, how mothers shape children's behavior.

 
औरत  की असल ज़िम्मेदारी .
आज का दौर ऐसा है कि फितनों की बारिश हो रही है। एक फितना ख़त्म नहीं होता कि दूसरा उससे भी बड़ा सामने आ जाता है। इन फितनों में गिरने के बाद निकलना बहुत मुश्किल, बल्कि कई बार नामुमकिन हो जाता है। अकलमंदी का तक़ाज़ा यह है कि इनको पहचान कर पहले से ही इनसे बचा जाए।  

इन बड़े फितनों में से एक है — औलाद का बिगड़ जाना। जब बच्चे ग़लत रास्ते पर चलने लगें तो उसकी जड़ में अक्सर वालिदैन, और ख़ास तौर पर माँ की कोताही होती है। माँ पर फ़र्ज़ है कि वह अपने बच्चों की परवरिश केवल खाने-पीने तक महदूद न रखे, बल्कि उनके दिलों और दिमाग़ की तामीर भी करे। अच्छे अख़लाक,पाकीज़ा आदात, नमाज़ की पाबंदी, बड़ों की इज़्ज़त, और ग़लत महफ़िलों से परहेज़ — ये सब उनकी तालीम का हिस्सा बने।  
माँ को चाहिए कि बच्चों के हर क़दम पर नज़र रखे — उनका उठना-बैठना, किससे मिलना, कहाँ जाना, क्या देखना-सुनना — सब पर निगरानी करे। यह रियासत का काम नहीं, बल्कि घर की "निगह्बान" होने के नाते माँ की ज़िम्मेदारी है।
आज सोशल मीडिया, ग़लत संगत, और बेहयाई का सैलाब घर-घर पहुँच चुका है। ऐसे में माएँ अगर सिर्फ़ ज़ाहिरी कामों में मशग़ूल होकर बच्चों को छोड़ दें तो नतीजा बर्बादी है।  
 माएँ अपने घरों को इमान और अदब का गहवारा बनाएं, अपने अमल से मिसाल पेश करें, और दुआओं को अपना हथियार बनाएं। एक नेक और सलीक़ामंद औलाद सिर्फ़ माँ की मेहनत और निगरानी से ही पैदा होती है, वरना बिगड़ी नस्ल से पूरे मुआशरे का नुक़सान होता है।  

"ऐ अल्लाह! मेरी औलाद को मेरा सुकून और आँखों की ठंडक बना दे। उन्हें ईमान,अच्छे अख़लाक,और तौहीद का पक्का बना। उनकी ज़िंदगी को हलाल और बरकत से भर दे,उन्हें हर फितने और गुमराही से महफूज़ रख। ऐ अल्लाह! मुझे यह तौफ़ीक़ दे कि मैं उनकी सही तरबियत कर सकूँ, और वे मेरे और मेरे शौहर के लिए आख़िरत में सादक़ा-जारीया बनें।"   
"ऐ रहम करने वाले अल्लाह! पूरी उम्मत-ए-मुस्लिमाह पर अपना फ़ज़ल और रहमत नाज़िल फ़रमा। हमें इत्तेहाद, ईमान की मजबूती, और अमल की पाकीज़गी अता कर। दुनिया और आख़िरत के हर नुक़सान से बचा, और हमें उसी रास्ते पर चला जिस पर तेरे नेक बन्दे चले। हमारे दिलों को कुरआन से रोशन कर, गुनाहों से पाक कर. आमिन.
Share:

Translate

youtube

Recent Posts

Labels

Blog Archive

Please share these articles for Sadqa E Jaria
Jazak Allah Shukran

POPULAR POSTS