find all Islamic posts in English Roman urdu and Hindi related to Quran,Namz,Hadith,Ramadan,Haz,Zakat,Tauhid,Iman,Shirk,daily hadith,Islamic fatwa on various topics,Ramzan ke masail,namaz ka sahi tareeqa

Naye Samaj Ka Buniyad 05 (Seerat-un-nabi 263)

Naye Samaj Ka Buniyad Seerat-un-nabi.
Ansar Aur Muhajiron ke bich kitni hamdardi thi?
أَعـــــــــــــــــــــــوذ بالله من الشيطان الرجيم.
بســــــــــــــــــــــــــــــــــــم الله الرحمن الرحيم.
Monday, June. 22, 2020._  
पार्ट-263    सीरत ए नबी ﷺ 

★पहला मरहला-★
                 नए समाज का गठन- 5 (last)
_लोगों ने उन्हें बनू कैनुकाअ का बाज़ार बतला दिया ! वह वापस आए तो उनके पास कुछ फ़ायदे का, पनीर और घी था ! इसके बाद वह रोज़ाना जाते रहे ! फिर एक दिन आए, तो उन पर पीलेपन का असर था !_
नबी सल्ल० ने मालूम किया, यह क्या है ?
उन्होंने कहा, मैने शादी की है ! आपने फ़रमाया, औरत को महर कितना दिया है ?
बोले, एक नवात (गुठली) के बराबर (यानी कोई सवा तोला) सोना !
सही बुखारी बाब ईखाउन्नबी बैनलमुहाजिरिन वल अंसार 1/553 !
*_इसी तरह हज़रत अबू हुरैरह रजि० से एक रिवायत आई है कि अंसार ने नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम से अर्ज़ किया,आप हमारे बीच और हमारे भाइयों के बीच हमारे खजूर के बाग़ बांट दें ! आपने फ़रमाया, नहीं ! अंसार ने कहा, तब आप लोग यानी मुहाजिर हमारा काम कर दिया करें और हम फल में आप लोगों को शरीक रखेंगे ! उन्होंने कहा, ठीक है, हमने बात सुनी और मानी !_
वही,बाब इज़ा क़ा ल इक्फनी मउनतल नख्ल 1/312 !
_इससे अन्दाज़ा किया जा सकता है कि अंसार ने किस तरह बढ़-चढ़कर अपने मुहाजिर भाइयों का सत्कार किया था और कितनी मुहब्बत, निष्ठा और त्याग से काम लिया था और मुहाजिर उनकी इन कृपाओं का कितना आदर करते थे ! चुनांचे उन्होंने इसका कोई ग़लत फ़ायदा नहीं उठाया, बल्कि उनसे सिर्फ उतना ही हासिल किया जिससे वे अपनी टूटी हुई अर्थव्यवस्था की कमर सीधी कर सकते थे !_
और सच तो यह है कि यह भाईचारा अपूर्व सूझ-बूझ, विवेकपूर्ण राजनीति और मुसलमानों को ढेर सारी समस्याओं का एक बेहतरीन हल था !
NEXT
ان شـــــــــــــــــــــــــــــــــــــــــــــــــــاء الـــلـــه.
جـــــــــــــــــــــــــــــــــــــــــزاکـم الــلــه خـــیـرا.
Share:

No comments:

Post a Comment

Translate

youtube

Recent Posts

Labels

Blog Archive

Please share these articles for Sadqa E Jaria
Jazak Allah Shukran

Most Readable

POPULAR POSTS