find all Islamic posts in English Roman urdu and Hindi related to Quran,Namz,Hadith,Ramadan,Haz,Zakat,Tauhid,Iman,Shirk,daily hadith,Islamic fatwa on various topics,Ramzan ke masail,namaz ka sahi tareeqa

Naye Samaj Ka Buniyad 04 (Seerat-un-nabi 262)

Ansar aur Muhajir Ke Bich Dosti kaise hui?
Naye Samaj Ka Buniyad Seerat-un-nabi 262
أَعـــــــــــــــــــــــوذ بالله من الشيطان الرجيم.
بســــــــــــــــــــــــــــــــــــم الله الرحمن الرحيم.
Sunday, June. 21, 2020._  
पार्ट-262     सीरत ए नबी ﷺ 
Ansar aur Muhajir Ke Bich Dosti kaise hui
Seerat Un Nabi

पहला मरहला-_
                  नए समाज का गठन-4
_इस भाईचारे का मक्सूद, जैसा कि मुहम्मद ग़ज़ाली ने लिखा है, यह था कि अज्ञानतापूर्ण पक्षपात ख़त्म हो, स्वाभिमान जो कुछ हो इस्लाम के लिए हो ! नस्ल, रंग और वतन के भेदभाव समाप्त हो जाएं ! बुलन्दी और पस्ती की कसौटी इंसानियत और तवा के अलावा कुछ और न हो !_
_अल्लाह के रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ने इस भाईचारे को मात्र खोखले शब्दों का रूप नहीं दिया था, बल्कि इसे एक ऐसा व्यवहार रूप देने का वायदा-समझौता क़रार दिया था, जो खून और माल जुड़ा हुआ था ! यह खाली-खाली सलामी और मुबारकबाद न थी कि जुबान पर धारा-प्रवाह जारी रहे, मगर नतीजा कुछ न हो, बल्कि इस भाईचारे के साथ त्याग-भाव, सेवा-भाव, और प्रेम-भाव मिले-जुले पाए जा रहे थे और इसीलिए उसने इस नए समाज को बड़े अनोखे और बे-मिसाल कारनामों से भर दिया था !_
फिकहुसीर,पेज़ 140-141 !
चुनांचे सहीह बुख़ारी में रिवायत आती है कि मुहाजिर जब मदीना
तशरीफ़ लाए, तो अल्लाह के रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ने हज़रत अब्दुर्रहमान बिन औफ़ रज़ियल्लाहु अन्हु और साद बिन रबीअ रज़ियल्लाहु अन्हु के बीच भाईचारा करा दिया ! इसके बाद हज़रत साद रजि० ने हज़रत अब्दुर्रहमान रजि० से कहा-: अंसार में मैं सबसे ज़्यादा मालदार हूं ! आप मेरा माल दो हिस्सों में बांटकर (आधा ले लें और मेरी दो बीवियां हैं ! आप देख लें, जो ज़्यादा पसन्द हो, मुझे बता दें ! मैं उसे तलाक़ दे दूं और इद्दत गुज़रने के बाद आप उससे शादी कर लें ! ( इसके बारे में कोई ग़लत मतलब नहीं निकले, पूरी आयत की तफसीर पढ़े फिर मालूम होगा, अगली किस्त में देखे)
हज़रत अब्दुर्रहमान ने कहा, 'अल्लाह आपके बीवी-बच्चों और माल में बरकत दे, आप लोगों का बाज़ार कहां है ?'
NEXT
ان شـــــــــــــــــــــــــــــــــــــــــــــــــــاء الـــلـــه.
جـــــــــــــــــــــــــــــــــــــــــزاکـم الــلــه خـــیـرا.
Share:

No comments:

Post a Comment

Translate

youtube

Recent Posts

Labels

Blog Archive

Please share these articles for Sadqa E Jaria
Jazak Allah Shukran

Most Readable

POPULAR POSTS