Find All types of Authentic Islamic Posts in English, Roman Urdu, Urdu and Hindi related to Quran, Namaz, Hadeeth, Ramzan, Haz, Zakat, Tauhid, Iman, Shirk, Islah-U-Nisa, Daily Hadith, Hayat-E-Sahaba and Islamic quotes.

Kya Islam Dahshat Gard ka Sabak Deta Hai? क्या इस्लाम आतंकवाद की शिक्षा देता है? (Part 18)

Kya Islam Dahshatgardi Ka Sabak Sikhata Hai?
   क्या इस्लाम आतंकवाद की शिक्षा देता है?
सभी मुस्लिम और गैर मुस्लिम भाइयो से अपील है कि इस पोस्ट को ज़रूर पढ़े ये एक महत्वपूर्ण जानकारी है जो आपको दी जा रही है*
*नोट यह पोस्ट किसी को नीचा दिखाने या किसी का अपमान करने के लिए नही है ।
*पार्ट नंबर* 18
हज़रत मुहम्मद (सल्ल0) की संक्षिप्त जीवनी
         *पैग़म्बर हज़रत मुहम्मद (सल्ल0) द्वारा लड़ी गई लड़ाइयाँ आक्रमण के लिए न होकर, आक्रमण व आतंकवाद से बचाव के लिए थीं, क्योंकि अत्याचारियों के साथ ऐसा किए बिना शान्ति की स्थापना नहीं हो सकती थी।*
      *अल्लाह के रसूल (सल्ल0) ने सत्य तथा शान्ति के लिए अन्तिम सीमा तक धैर्य रखा और धैर्य की अन्तिम सीमा से युद्ध की शुरुआत होती है। इस प्रकार का युद्ध ही धर्मयुद्ध (यानी जिहाद) कहलाता है।*
        *विशेष रूप से ध्यान देने योग्य है कि कुरैश जिन्होंने मुहम्मद (सल्ल0) व मुसलमानों पर भयानक अत्याचार किए थे, फ़त्ह मक्का (यानी मक्का विजय) के दिन वे थर-थर काँप रहे थे कि आज क्या होगा???*
     *लेकिन मुहम्मद (सल्ल0) ने उन्हें माफ़ कर गले लगा लिया। अल्लाह ने हज़रत मुहम्मद (सल्ल0) को किसी एक देश या किसी एक समुदाय के लिए पैग़म्बर बनाकर नहीं भेजा बल्कि सम्पूर्ण संसार के लिए, और सम्पूर्ण मानव-जाति के लिए पैग़म्बर बनाकर भेजा।*
*कुरआन की सूरा-7, आयत-158 में है:-*
*(ऐ मुहम्मद सल्ल0) कह दो कि लोगो! मैं तुम सब की तरफ़ खुदा का भेजा हुआ (यानी उसका रसूल) हूं। (वह) जो आसमानों और ज़मीन का बादशाह है, उसके सिवा कोई माबूद [यानी पूज्य] नहीं । वही ज़िन्दगी बख्शता है और वही मौत देता है, तो खुदा पर और उसके रसूल पैग़म्बर उम्मी पर, जो खुदा पर और उसके क़ुरआन पर ईमान रखते हैं, ईमान लाओ और उनकी पैरवी करो, ताकि हिदायत पाओ।*
*HAMARI DUAA* ⬇⬇⬇
*इस पोस्ट को हमारे सभी गैर मुस्लिम भाइयो ओर दोस्तो की इस्लाह ओर आपसी भाईचारे के लिए शेयर करे ताकि हमारे भाइयो को जो गलतफहमियां है उनको दूर किया जा सके अल्लाह आपको जज़ाये खैर दे आमीन।
WAY OF JANNAH INSTITUTE RAJSTHAN

Share:

No comments:

Post a Comment

Translate

youtube

Recent Posts

Labels

Blog Archive

Please share these articles for Sadqa E Jaria
Jazak Allah Shukran

POPULAR POSTS