Find All types of Authentic Islamic Posts in English, Roman Urdu, Urdu and Hindi related to Quran, Namaz, Hadeeth, Ramzan, Haz, Zakat, Tauhid, Iman, Shirk, Islah-U-Nisa, Daily Hadith, Hayat-E-Sahaba and Islamic quotes.

Jab Ansar Aur Muhajir Ek Dusre Ke Bhai Bhai Bn Gaye. (Quran wikipedia 20)

Ansar Aur Muhajiro Ke Bich Mohabbat Ka Silsila.

कुरआन की इनसाइक्लोपीडिया
कुरआन की इनसाइक्लोपीडिया
कुरआन  इनसाइक्लोपीडिया
भाग-20    तारीख़:26/06/2019
अनसार-2
फिर ये शब्द विशेष रूप से मदीना वालो के लिए प्रयुक्त होने लगा, क्योकि उन्होंने अपने मुहाजिर भाइयो की इस प्रकार सहायता की जिसका उदाहरण इतिहास में मिलता है ! यहाँ एक उदाहरण प्रस्तुत किया जा रहा है !
नबी ﷺ ने अब्दुर्रहमान बिन औफ (मुहाजिर) को साद बिन रबीअ (अनसारी) का भाई बना दिया ! साद ने अब्दुर्रहमान से कहा, देखो भाई, मेरे पास बहुत धन है तुम उसमे से आधा ले लो ! इसी प्रकार मेरी दो बीवियों में से जो तुम्हे पसंद हो, मैं उसे तलाक दे दूंगा और इद्दत के पश्चात तुम उससे निकाह कर लेना ! अब्दुर्रहमान ने कहा, अल्लाह तुम्हारे धन और परिवार में बरकत दे ! मुझे तो तुम बाजार का मार्ग दिखा दो ! फिर वे व्यापार करने लगे और उसमें उन्हें बहुत लाभ हुआ ! कुछ ही समय पश्चात उन्होंने एक अंसारी स्त्री से निकाह भी कर लिया. (देखे, हदीस:बुखारी-3780)
इसी कारण अल्लाह ने मुहाजिरों और अनसार दोनों को यह शुभ सूचना सुनाई-: पहले ईमान लाने वाले मुहाज़रिन से भी और अनसार से भी, और उनसे भी जिन्होंने भली-भांति उनकी पैरवी की, अल्लाह प्रसन्न हुआ, और वे अल्लाह से प्रसन्न हुए, अल्लाह ने उनके लिए ऐसी जन्नते तैयार कर रखी है जिनके नीचे नहरें बह रही होंगी ! वे उनमे सदैव रहेंगे, और यही बड़ी सफलता है ! (सूरा 9, अत-तौबा, आयत 100)
आगे.........
*​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​⁩┈┈┈┈•✶✾✶•┈┈┈​*
यह दर्स शुद्ध हिंदी में है कही अगर मुझसे गलती हो जाये तो हमारा इस्लाह करे !
निवेदन (गुज़ारिश) इस दर्स में कोई फेर-बदल न करे क्योकि अल्लाह आपके हर हरकत को देख रहा है.
यह दर्स अपने गैर मुस्लिम भाइयो को भी भेजे ताकि वह भी हिदायत के तरफ आगे आये !
Share:

No comments:

Post a Comment

Translate

youtube

Recent Posts

Labels

Blog Archive

Please share these articles for Sadqa E Jaria
Jazak Allah Shukran

POPULAR POSTS