find all Islamic posts in English Roman urdu and Hindi related to Quran,Namz,Hadith,Ramadan,Haz,Zakat,Tauhid,Iman,Shirk,daily hadith,Islamic fatwa on various topics,Ramzan ke masail,namaz ka sahi tareeqa

Miss World ki Juban Se: Kya Muslim Auratein Hijab me Rah ker Tarakki Nahi kar sakti?

Kya Hijab aur Nakab Me Rahker Hm Tarakki nahi kar sakte?

Kya hijab Auraton ki tarakki me Rukawat Dalti hai?


حجاب میں ره کر کیا مسلم عورتیں فلاح نہیں پا سکتی؟
کیا خواتین کی ترقّی میں حجاب رکاوٹ بنتا ہے
؟

तालीम को हथियार बनाकर आज हमारे देश की महिलाएं तरक्की की सीढ़ी चढ़ रही है और हर क्षेत्र में अपना लोहा मनवा रही है। 


अपने अपने क्षेत्रों में नारी सशक्तीकरण का उदाहरण देने वाली मिस व‌र्ल्ड मुस्लिमा नाजरीन अली, महिला आइपीएस कु. सौम्या ¨शभासिवन और मशहूर शिक्षाविद् प्रो. मृदुला शर्मा का मानना है कि शिक्षा ही नारी को सम्मान दिला सकती है और तालीम हासिल करके ही महिलाएं तरक्की के आसमान को छू सकती हैं। तीनों महिला हस्तियों से बातचीत करने का मौका मिला तालीम और अदब की खुशबू एक साथ महकाने वाले नवाज ग‌र्ल्स पब्लिक स्कूल में 'परवाज' नाम से हुए वार्षिक समारोह में।
हिजाब तरक्की की राह में नहीं रोड़ा : नाजरीन
इंडोनेशिया में हुई मिस व‌र्ल्ड मुस्लिमा 2014-15 में ¨हदुस्तान का प्रतिनिधित्व करने वाली मेरठ की नाजरीन अली ने कहा कि पर्दा मुस्लिम औरतों के लिए रुकावट नहीं है। हिजाब में रहकर भी महिलाएं हर क्षेत्र में दक्षता हासिल कर सकती हैं और अपनी ख्वाहिशों, सपनों और उम्मीदों को परवाज दे सकती है।
व‌र्ल्ड मुस्लिमा प्रतियोगिता के दौरान भी उन्होंने नमाज नहीं छोड़ी और हिजाब में रहकर आला मुकाम हासिल किया। मुस्लिम लड़कियों के लिए वह एक उदाहरण है। प्रतियोगिता के दौरान जब उन्हें दूसरे देशों की प्रतियोगी महिलाएं 'मिस इंडिया' कहती थीं तो उन्हें गर्व होता था। एमबीए की पढ़ाई कर रही नाजरीन ने कहा कि उनका सपना है कि वह दीन के रास्ते पर चलते हुए महिला शिक्षा के क्षेत्र में काम करें।
महिलाएं मनवा रहीं लोहा : सौम्या
देवबंद : हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर की पुलिस अधीक्षक कु. सौम्या ने कहा कि आज महिलाएं शिक्षित होकर हर क्षेत्र में अपना लोहा मनवा रही है। केरल की होने के बावजूद अपनी जुबान से उर्दू और ¨हदी के अलफाजों की खूबसूरत अदायगी करने वाली सौम्या ने कहा कि आज के दौर में महिलाओं का जीवन चुनौतियों से भरा है। शिक्षा हासिल करके ही इन चुनौतियों से पार पाया जा सकता है। उन्होंने डा. नवाज देवबंदी के लड़कियों की तालीम के लिए किए जा रहे कार्यो को सराहा। उन्होंने कठिन परिश्रम, लगनशीलता और एकाग्रता को सफलता का मूल मंत्र बताया।
सरकार लड़कियों को दे मुफ्त शिक्षा : प्रो. मृदुला
देवबंद : मशहूर शिक्षाविद् और मेरठ कालेज में मनोविज्ञान की प्रोफेसर मृदुला शर्मा ने कहा कि बिना पढ़ाई लड़कियों का बुलंदी का छूना नामुमकिन है। लड़कियों को तालीम के साथ ही अतिरिक्त गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। उन्होंने डा. नवाज देवबंदी को तहजीब के साथ साथ बच्चियों को तालीम देने का बीड़ा उठाने के लिए धन्यवाद दिया। साथ ही सरकार से लड़कियों को मुफ्त शिक्षा मुहैया कराए जाने की मांग की।
Allah se Kare Door wo Talim bhi Fitna,
Imlaq bhi, Aulad bhi Jagir bhi Fitna.
Nahaq ke liye Uthey to Shamsheer bhi Fitna,
Shamsheer hi kya Nara-e-Taqbeer bhi Fitna.
Wazahat
Allah Se Door Karne Wali Tamam Cheeze Insan ke liye Fitna Hai, Chahe wo Gairjaruri Talim hi Kyu Na ho, Imlaq yani Khandani Rusuk hi kyu na ho ,. aur Chahe wo Aulaad hi ya jaydad hi kyu Na ho,
Thik Usi Tarah Nahaq yaani Gairjaruri baat par Uthne Wali Shamsheer Yani Talwar bhi Fitna hai ,. aur Sirf Talwar hi Nahi balki Masoom Gair Muslimo ko Daraane ke liye Lagaya hua “Allhu Akbar” ka Nara bhi Fitna hai,..
♥ Allah Rabbul Izzat hum Sabhi ko Deen ki Sahi Samajh ata farmaye ! Ameen ,..
Share:

No comments:

Post a Comment

Translate

youtube

Recent Posts

Labels

Blog Archive

Please share these articles for Sadqa E Jaria
Jazak Allah Shukran

Most Readable

POPULAR POSTS