find all Islamic posts in English Roman urdu and Hindi related to Quran,Namz,Hadith,Ramadan,Haz,Zakat,Tauhid,Iman,Shirk,daily hadith,Islamic fatwa on various topics,Ramzan ke masail,namaz ka sahi tareeqa

Bihar Board Matric history Question answer (Lesson 01)

Bihar 10th History Question answer.
Bihar Board Matrice Question answer 

यूरोप में राष्ट्रवाद  01
वस्तुनिष्ठ प्रश्न (objective question)
(1) इटली और जर्मनी वर्तमान में किस महादेश के अन्तर्गत आते है?
जवाब - यूरोप

(2) फ्रांस में किस शासक वंश के पुनर्स्थापना वियना कांग्रेस द्वारा की गई थी?
जवाब - बुर्बो वंश

(3) मेजिनी का संबंध किस संगठन से था?
जवाब - कारबोनारी (Carbonary)

(4) इटली और जर्मनी के एकीकरण के खिलाफ कौन था?
जवाब - आस्ट्रिया

(5) "काउंट काबूर" को विक्टर इमैनुअल ने किस पद पे नियुक्त किया?
जवाब - प्रधानमंत्री

(6) गैरिबॉल्डी पेशे से क्या था?
जवाब - नाविक

(7) जर्मन राइन राज्य का निर्माण किसने किया?
जवाब - नेपोलियन बोनापार्ट

(8) जालवेरिन एक संस्था थी।
जवाब - व्यापारियों की

(9) "रक्त एवं लौह" की नीति का अवलंबन किसने किया?
जवाब - बिस्मार्क ने

(10) फ्रैंकफर्ट की संधि कब हुईं?
जवाब - 1871 ईसवी

(11) यूरोप वासियों के लिए किस देश का साहित्य और ज्ञान, विज्ञान प्रेरणास्रोत रहा?
जवाब - युनान का

(12) 1829 की एड्रियानोपुल की संधि किस देश के साथ हुई?
जवाब - तुर्की के साथ

अतिलघु उत्तरीय प्रश्न ( 20 शब्दों में )

(1) राष्ट्रवाद क्या है?
जवाब - ऐसी भावना जो किसी विशेष भौगोलिक , सांस्कृतिक या सामाजिक प्रवेश में रहने वाले लोगों में एकता की वाहक बनती है। उसे राष्ट्रवाद कहते है।

(2) मेजिनी कौन था?
जवाब - मेजिनी इटली का साहित्यकार, गणतांत्रिक विचारो का समर्थक और योग्य सेनापति था जो इटली का एकीकरण चाहता था।

(3) जर्मनी के एकीकरण की मुश्किलें क्या थी?
जवाब - जर्मनी करीब 300 छोटे बड़े राज्य में बंटा था जिसमें राजनीतिक, धार्मिक और सामाजिक विसमताएं थी यही जर्मनी के एकीकरण की बाधाएं थी।

(4) मेटरनिख युग क्या है?
जवाब - मेटरनिख अस्ट्रिया का चांसलर था उसका शासनकाल 1815 से 1848 तक था इसी युग को मेतरनिख युग कहा जाता है।

लघु उत्तरीय प्रश्न

(1) 1848 ईसवी के फ्रांसीसी क्रांति के कारण क्या थे?
जवाब - 1848 ईसवी के निम्नलिखित कारण थे।
(i) शासक वर्ग की निरंकुशता
(ii) मध्यम वर्ग का उदय
(iii) पुरातनपंथी विचारो को अपनाना
(iv) प्रतिक्रिया वादी विचारो को थोपना
(v) अभिजात्य वर्ग का उदय
(vi) राष्ट्रीयता की भावना जागृत होना

(2) इटली और जर्मनी के एकीकरण में आस्ट्रीया की भूमिका क्या थी?
जवाब - इटली और जर्मनी के एकीकरण में आस्ट्रेिया की भूमिका काफी नकारात्मक थी। ऑस्ट्रिया इटली के एकीकरण का घोर विरोधी और प्रत्यक्ष हस्तक्षेप से भी नहीं चुकता था। ऑस्ट्रिया के चांसलर मेटरनिख ने इटली के राष्ट्रवादी आंदोलनों को भी कुचल दिया।
    जर्मनी के एकीकरण का भी ऑस्ट्रिया विरोधी था और उसने विरोध स्वरूप इटली और प्रशा से भी युद्ध छेड़ दिया। दोनों तरफ से युद्ध में फंस जाने के कारण ऑस्ट्रिया की बुरी तरह से हार हुई और जर्मनी के एकीकरण का मार्ग प्रशस्त हुआ।

(3) यूरोप में राष्ट्रवाद को फैलाने में नेपोलियन बोनापार्ट किस तरह मददगार साबित हुआ?
जवाब - यूरोप में राष्ट्रवाद को फैलाने में नेपोलियन बोनापार्ट की महत्तवपूर्ण भूमिका थी। जर्मनी , हंगरी , युनान और पोलैंड में राष्ट्रीयता की भावना का  घोर अभाव था, जिस की वजह से इटली और जर्मनी का मार्ग प्रशस्त नहीं हो पा रहा था। नेपोलियन बोनापार्ट ने इन हिस्सों में राष्ट्रीयता की भावना का बिजा रोपण किया जिससे इन देशों के एकीकरण का मार्ग प्रशस्त हुआ।

(4) गैरीबाल्डी के कामों की चर्चा करे।
जवाब - गैरिबॉल्डी मेजिनी के विचारो का समर्थक था जो बाद में काउंट काबुर का पक्षधर बन गया। वह एक राष्ट्रवादी नेता था जिस ने अपनी सेना बनाकर बूर्बो राजवंश को हरा कर इटली और नेपल्स में अपनी सत्ता स्थापित कर ली उसने रोम पर भी हमला करने की योजना बनाई लेकिन काउंट काबुर से भेंट होने के बाद उसने इस योजना का परित्याग कर दिया । गैरिबॉल्डी ने इटली का शासक बनने का प्रस्ताव भी अस्वीकार कर दिया। उसने अपनी सारी सम्पत्ति राष्ट्र को सौंप दी और एक किसान की तरह ज़िन्दगी गुजारने लगा।
                  इस तरह गैरिबॉल्डी त्याग, कर्मविर्ता और बलिदान का प्रतिमूर्ति था।

(5) विलियम प्रथम के बगैर जर्मनी का एकीकरण बिस्मार्क के लिए नामुमकिन था कैसे?
जवाब - विलियम प्रथम राष्ट्रवादी विचारो का पोषक और सुधारो का परोपकार था जिस कारण जर्मनी में औद्यौगिक क्रांति की हवा तेज हो गई। उसमे जर्मन राष्ट्रों को एकता के सूत्र में बांधने का प्रयास तेज किया। विलियम प्रथम ने एकीकरण के उद्देशयों को ध्यान में रखकर महान कूटनीतिज्ञ बिस्मार्क को अपना चांसलर बनाया। इस तरह विलियम प्रथम के राष्ट्रवादी नीतियों और रक्त और लौह नीति के कारण बिस्मार्क जर्मनी का एकीकरण  करने में कामयाब हो पाया।

Share:

No comments:

Post a Comment

Translate

youtube

Recent Posts

Labels

Blog Archive

Please share these articles for Sadqa E Jaria
Jazak Allah Shukran

Most Readable

POPULAR POSTS