Find All types of Authentic Islamic Posts in English, Roman Urdu, Urdu and Hindi related to Quran, Namaz, Hadeeth, Ramzan, Haz, Zakat, Tauhid, Iman, Shirk, Islah-U-Nisa, Daily Hadith, Hayat-E-Sahaba and Islamic quotes.

Taliban Said: Afghan women can learn and teach in Universities. | Taliban on women's education | Afghanistan news Hindi

Taliban Said: Afghan women can learn and teach in Universities. | Taliban on women's education | Afghanistan news Hindi

तालिबान ने कहा लड़कियां भी स्कूलों और कॉलेजों में पढ़ सकेंगी।

Taliban on women's education
Afghanistan under Taliban rule

अफगानिस्तान में अब तालिबान अपनी सरकार बना ली है और तरह तरह की योजनाएं चलाई जाने की बातें चल रही है।

अफगान महिलाओं ने तालिबान के समर्थन में प्रदर्शन किया।

इसी बीच तालिबान के एक नेता ने कहा के  अफगानिस्तान में औरतों को पढ़ने की पूरी आजादी होगी और बिकाऊ मीडिया पर झूठ फैलाने का आरोप भी लगाया।

तालिबान ने कहा के अफगानिस्तान के यूनिवर्सिटी और कॉलेजों को जेंडर के मुताबिक अलग कर दिया जाएगा और नए इस्लामिक ड्रेस कोड की शुरुवात की जाएगी।

तालिबान सरकार के शिक्षा मंत्री ( एजुकेशन मिनिस्टर ) अब्दुल बकी हक्कानी ने कहा के देश में को एजुकेशन सिस्टम यानी लड़के और लड़कियों का साथ में पढ़ाई करना वाला तरीका को खत्म कर दिया गया है। मखलुत तालीम की इजाजत नहीं होगी।

इस के साथ ही उन्होंने यह भी कहा के स्कूलों और कॉलेजों में पढ़ाई जाने वाली किताबो का जायेजा लिया जाएगा और जरूरी पड़ा तो उसमे तब्दीली भी की जाएगी।

जो लोग मुसलमान होंगे वह जरूर अमल करेंगे।

शिक्षा मंत्री अब्दुल बकी हक्कानी ने कहा के को -एजुकेशन सिस्टम को खत्म करने से लोगो को कोई दिक्कत नही है , वे मुसलमान है जरूर इसे स्वीकार करेंगे।

वही कुछ लोगो ने यह कहना शुरू कर दिया के लड़के और लड़कियों के लिए अलग अलग कॉलेजों कहां से आयेंगे और इसके लिए संसाधनों की कमी पड़ जाएगी।

शिक्षा मंत्री हक्कानी ने कहा के अगर महिला शिक्षकों की कमी होगी तो दूसरा रास्ता तलाश करेंगे।

हक्कानी ने कहा यह सब यूनिवर्सिटी पर डिपेंड करता है। अगर महिला शिक्षकों की कमी पड़ गई तो हम पर्दे के पीछे से पुरुष शिक्षकों को पढ़ाने का सोचेंगे या टेक्नोलॉजी का सहारा लिया जाएगा।

हक्कानी ने कहा देश में पढ़ाई जाने वाली किताबो पर फिर से गौर किया जायेगा और जरूरी पड़ी तो सिलेबस बदलना भी पड़ेगा।

तालिबान नेता ने कहा    तालिबान वाज़िब और इस्लामी पाठ्यक्रम बनाना चाहता है, जो हमारे इस्लामी , कौमी और तारीखी उसूलों के मुताबिक हो।
दूसरी ओर, ये अन्य देशों के साथ प्रतिस्पर्धा करने में भी सक्षम हों.''

उच्च शिक्षा की नई नीति की घोषणा कल काबुल के शहीद रब्बानी शिक्षा विश्वविद्यालय में महिलाओं द्वारा तालिबान की लैंगिक नीतियों के समर्थन में किए गए प्रदर्शन के बाद की गई है.

अफगान औरतों ने तालिबान के प्रति अपनी वफादारी जताई और समर्थन के लिए तालिबानी झंडा भी फहराया।

उन औरतों ने तालिबान के कानूनों की तारीफ की और जो लोग तालिबान के खिलाफ बोल रहे है उनकी आलोचना भी की।

प्रदर्शन कर रही औरतों ने तालिबानी हुकूमत को दिल से कुबूल करने का इजहार भी किया और प्लेकार्ड लेकर सड़कों पर एहतेजाज भी किया।

Share:

No comments:

Post a Comment

Translate

youtube

Recent Posts

Labels

Blog Archive

Please share these articles for Sadqa E Jaria
Jazak Allah Shukran

POPULAR POSTS